Friday 16 September 2016

Young Artist to Encourage the Girl Child:Modern Paintings to Give Message to 'Save the Girl Child'

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 16th September:- हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के कलाकारों ने बेटियां बचाने और पढ़ाने का संदेश देने के लिए अनोखी मुहिम चालू की है। यह कलाकार अपनी कलाकृतियों (पेंटिंग्स) के जरिए केवल बेटियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, बल्कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। उनकी इस मुहिम में विदेशी कलाकारों ने भी खुद को जोड़ लिया है। 
हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के इन कलाकारों ने राजधानी चंडीगढ़ में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया है। पेंटिंग एग्जीबिशन में करीब डेढ़ दर्जन चुनींदा कलाकारों की छह दर्जन से अधिक शानदार कलाकृतियां (पेंटिग्स) अवलोकन के लिए रखी जाएंगी। सामाजिक संगठन आन (अब ओर नहीं) के बैनर तले कलाकारों ने सेव गर्ल नाम से पेंटिग्स के जरिए बेटियों को प्रोत्साहन की यह राष्ट्रव्यापी मुहिम आरंभ की है। 
 
संगठन की संयोजक भिवानी निवासी कीर्ति चौहान के अनुसार अब ओर नहीं शब्द का अभिप्राय सकारात्मक दृष्टिकोण से है, जिसका मतलब यह हुआ कि अब बेटियों पर तो अत्याचार होंगे और ही उन्हें कोख में मरने दिया जाएगा। यह कलाकार चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में 16 से 18 सितंबर तक कला प्रदर्शन का आयोजन कर रहे हैं। हरियाणा के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवद्धर्न  सितंबर को शाम छह बजे कला प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद इसे अगले दिन 16 सितंबर से सुबह 11 बजे से 18 सितंबर तक हर रोज शाम सात बजे तक आम जनता के अवलोकनार्थ खुला रखा जाएगा। 
प्रदर्शनी में खुद कीर्ति चौहान, मुंबई की कलाकार पूनम आनंद, अदीश जैन, प्रियंका दुआ, राजपाल कालिया, ईरान के आर्टिस्ट बहार हमजेपुर, अामिर हमजेपुर, डा. राजेश जांगरा, आशीष ठाकुर, डा. गीता जांगरा, अभिमन्यु सोनी, वीरेंद्र वर्मा, मनोज भट्टी, अनु कालरा, परिमल अरोड़ा, शीना जैन, डा. मुक्ता कुमार, रीतू अरोड़ा और राधिका गर्ग की कलाकृतियां अवलोकन के लिए रखी जाएंगी। अपनी पेंटिंग्स के साथ यह कलाकार भी मौजूद रहेंगे और अपनी थीम के बारे में दर्शकों को अवगत कराएंगे। 
आन संगठन की संयोजक कीर्ति चौहान का कहना है कि पूरे देश में बेटियों को प्रोत्साहन देने कन्या भ्रूण हत्या रोकने की मुहिम चली हुई है। संगठनसे जुड़े कलाकार प्रधानमंत्री और हरियाणा सरकार के इस अभियान को पिछले काफी समय से आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी ही एक एग्जीबिशन गुड़गांव में लगाई जा चुकी है। चंडीगढ़ में लगने वाली एग्जीबिशन बेटियां बचाने के अभियान में मील का पत्थर साबित होंगी और समाज के पढ़े लिखे वर्ग को प्रोत्साहित करेंगी।   


No comments: