Wednesday 19 October 2016

करवाचौथ का पर्व महिलाओं ने मौज मस्ती,हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 19th October:-पतियो की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का पर्व महिलाओं द्वारा आज मौज मस्ती, खेल उपहार आबंटन हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया पंचकुला के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने करवाचौथ के पर्व जम कर आनंद उठाया।

हीतु दुग्गल द्वारा  आयोजित इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ की समाजसेवी तेजिंदर कौर सोनिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थी। कार्यक्रम में महिलाएं रंग बिरंगे परिधानों में और फैशन ग्लैमर में चूर नज़र आयी | सभी महिलाओं में उपहार जीतने की होड़ लगी हुई थी | कई प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गयी और उपहार भेंट किये गए | इस दौरान तम्बोला, क्विज कम्पटीशन और हिंदी पंजाबी गीतों की धुनों पर डांस के अलावा और कई इवेंट भी किये गए। जिसमे सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
















































































No comments: