Monday 12 December 2016

भाजपा युवा मोर्चा के 02 उपाध्यक्षो ने कर्मठ कार्यकतोओं सहित भाजपा छोड़ रविंदर कौर गुजराल को दिया समर्थन

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 12th December:- वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस पार्टी की  प्रत्याशी रविंदर कौर गुजराल को अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज उस समय मजबूती मिली जब भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के वार्ड नंबर 15 से उपाध्यक्ष उज्जवल भसीन और आशीष घावरी ने युवा मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ताओं वरुण सिंह राणा, निखिल वर्मा, अवि भसीन और प्रज्ज्वल शाह ने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्य्क्ष प्रदीप छाबड़ा की मौजूदगी में अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया| प्रदीप छाबड़ा ने कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया | उन्होंने कहा की इनके शामिल होने से वार्ड से कांग्रेस की उम्मीदवार रविंदर कौर गुजराल को मजबूती मिली है  |
वही रविंदर कौर गुजराल ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज सेक्टर44 और बी और सेक्टर 35 सी डी में नुक्कड़ बैठकों का आयोजन कर लोगों को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए आग्रह किया | उन्होंने बैठकोंको संबोधित करते हुए कहाकी इस वार्ड में चौमुखी विकास कार्य उनके लिए प्राथमिकता पर रहेगा |घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और जीतने के बाद विकास कार्यों के बारे में बता कर वादा किया की विकास का पूरा ध्यान रखेंगी | उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया की निगम चुनावजीतने के बाद ग्रीन बेल्ट्स के उचित रखरखाव, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पार्कों को सुसज्जित करना उनके विकास कार्य के महत्वपूर्ण मुद्दों मेंशामिल है। उन्होंने कहा पूर्व पार्षद के कार्यकाल में पूरी तरह से अनदेखी रही सैनिटेशन वार्ड की प्रमुख समस्या है, जिसे की वह चाहेंगी की प्रमुखता के तौर पर हल करवाएं


No comments: