Tuesday 31 January 2017

संगत ही लेगी फैसला चुनावों में किस पार्टी को दें समर्थन:संत राम रहीम

By 121 News
Chandigarh 31st January:-
डेरा सच्चा सौदा के गुरु संत डॉगुरमीत राम रहीम सिंह की रिलिज हो रही नई फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाबकाप्रमोशन चंडीगढ़ में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया गया | जिसमे इस पंथ से जुड़े श्रद्धालुओं ने आस्था दर्शायी |  इस दौरान एक पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया
विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डेरा सच्चा सौदा के गुरु संत डॉगुरमीत राम रहीम सिंह नेबताया की 'हिंद का नापाक को जवाबफिल्म भारतकी पाक अधिकृत क्षेत्र पर किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर  आधारित है इसमें  प्रधानमकन्ट्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी के फैसले को भी दर्शाया गया है | उन्होंने कहा की फिल्म में बेटियों के मनोबल को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया गया है और इसमें सामाजिक सन्देश भी दिया की बेटा बेटी एक समान हैं | पंजाब प्रदेश में आगामी चुनावों केसन्दर्भ में उन्होंने बताया कि सभी पार्टियों के मुखिया डेरा में आये थे और  सभी को आशीर्वाद के सिवाय कुछ नही दिया और रही बात वोट की तो यह उनके श्रद्धालुओं या अनुयायियों पर ही है कि वो किस राजनीती पार्टी को समर्थन देते है | उन्होंने कहा कि संगत का फैसला सर्वोपरि होगा | उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में नशे और भ्रष्टाचार के मुद्दे ज्वलंत है परंतु पार्टी का चयन संगत पर छोड़ते हैं |
इसका अभी कोई फैसला नही आया है | जो भी फैसला होगा उसी का पालन किया जायेगा | उन्होंने यह भी कहा की आज केवल हम फिल्म की प्रमोशन के लिए आये है जिसका चुनावों से कोई सम्बन्ध या सरोकार नही है | 
डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉगुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की 10 फरवरी को रिलिज हो रही 'हिंद का नापाक को जवाबफिल्म का सोमवार को देश के 37जिलों में एक साथ प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अब तक का सबसे बड़ा फिल्म प्रमोशन कार्यक्रम थाजिसका हरियाणापंजाबराजस्थानचंडीगढ़,दिल्लीउत्तरप्रदेश और उत्तराखंड  सहित सात राज्यों में ऑनलाईन प्रमोशन हुआ। बापबेटी की जोड़ी यानि गुरु जी  उनकी बेटी हनीप्रीत इन्सां ने इस फिल्म का निर्देशनव अभिनय सहित विभिन्न भूमिकाएं निभाई है। 3000 से 3500 स्क्रीनों पर यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिलतेलगूमलयालम  अंग्रेजी सब टाइटल के साथ रिलीजहोगी। 
भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है यह फिल्म। इस फिल्म में गुरुजी ने अदाकारी सहित फिल्म निर्माण सेसंबंधित 42 विभिन्न विद्याओं में अपनी अहम भूमिका निभाई हैजबकि उनकी सुपुत्री  हनीप्रीत  इन्सां ने भी अदाकारी  फिल्म निर्माण से संबधित 21 भूमिकाएं अदा की है,जोकि रिकॉर्ड है।
रिलिज होने से पहले ही इस मूवी के नाम 5 रिकॉर्ड दर्ज हो चुके है,जिनमें एक साथ सर्वाधिक लोगों  द्वारा स्गिनेचर  स्टैप करना, देशभक्ति की शपथलेना।



No comments: