Wednesday 2 August 2017

सिटिज़न अवेयरनेस ग्रुप ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मुफ्त स्वास्थय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 02nd August:- सिटिज़न अवेयरनेस ग्रुप द्वारा चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आज मुफ्त स्वास्थय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मैक्स अस्पताल के अनुभवी डाक्टरों की टीम ने शहरवासियों के स्वास्थय का चेकअप किया | इस स्वास्थय चिकित्सा केम्प में ऑर्थो,गायिनी, डाइटीशियन और अन्य बिमारियों के विशेषज्ञ मौजूद थे
सिटिज़न अवेयरनेस ग्रुप के अध्यक्ष सुरिंदर वर्मा ने बताया कि इस मुफ्त स्वास्थय चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, बॉन डेंसिटी आदि टेस्ट भी ऑन स्पॉट किये गए | सुरिंदर वर्मा ने आगे बताया कि उनकी संस्था शहरवासियों के स्वास्थय के प्रति सजग है और आगामी मानसून के मौसम में कई प्रकार की बीमरियां उत्पन्न हो जाती है | जिसके लिए समय समय पर स्वास्थय का अनुमान लगाना होता है, इसीलिए उनकी संस्था द्वारा इस मुफ्त स्वास्थय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैइस मुफ्तस्वा स्थय चिकित्सा शिविर में करीबन 120 लोगों ने अपने स्वास्थय की जांच करवाई|

No comments: