Friday 21 September 2018

महिला परिषद चंडीगढ़ की मीटिंग आशा जसवाल की अध्यक्षता में संपन्न: सुनीता धवन सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त


By Tricitynews
Chandigarh 21st September:- महिला परिषद चंडीगढ़ की मीटिंग आज कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 21 चंडीगढ़ में आशा कुमारी जसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई | जिसमें सुनीता धवन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया | जसविंदर कौर को सचिव, रूबी गुप्ता मीडिया प्रभारी,  इंदिरा सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया |
नवनियुक्त अध्यक्ष सुनीता धवन ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं वचन दिया कि वह अपने कार्यकाल को पूरे जिम्मेवारी और निष्ठा से निभाएंगे| उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में परिपक्व एवं प्रतिभागी बनने का प्रयास जारी रखने का आह्वान किया | महिला परिषद, महिलाओं एवं बाल कल्याण के लिए प्रयासरत रहेगी समाज की निम्न वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्य किया जाएगा | उनकी शिक्षा ,सरकार द्वारा वित्तीय सहायता ,स्वास्थ्य संबंधी ,एवं  उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता लाई जाएगी ,गरीब परिवारों की बालिकाओं की शादी आदि जी करवाई जाएगी | साथ ही उनके जीवन यापन के लिए व्यवसाय के प्रति जागरूकता में सहायता की जाएगी |




No comments: