Tuesday 18 June 2019

अवि भसीन ने जे पी नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनायें प्रदान की


By Tricitynews
Chandigarh 18th June:- भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई शुभकामनायें प्रदान की।
इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने कहा कि जे पी नड्डा ने जिस प्रकार से इससे पूर्व महत्वपूर्व पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों कोसफलतापूर्वक निस्वार्थ भाव से निभाया है राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी वह पार्टी को ओर अधिक बुलंदियों पर पहुंचायेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने जे पी नड्डा को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि जे पी नड्डा अपनी काबलियत और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वाह करने पर ही आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। चण्डीगढ़ शहर से उनका पुराना नाता है। वर्ष 2013 में वह प्रदेश प्रभारी के रूप में चण्डीगढ़ में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी को बखुबी निभा चुके हैं। 
उन्होंने एक बार फिर से जे पी नड्डा को तहदिल से बधाई प्रदान की।



1 comment:

  1. https://mbbsstudyinrussia.com/orenburg-state-medical-university/
    https://mbbsstudyinrussia.com/donetsk-national-medical-university/
    https://mbbsstudyinrussia.com/mari-state-medical-university-russia/
    https://mbbsstudyinrussia.com/amur-state-medical-university-russia/
    https://mbbsstudyinrussia.com/altai-state-medical-university/
    https://mbbsstudyinrussia.com/bashkir-state-medical-university/
    https://mbbsstudyinrussia.com/volgograd-state-medical-university/
    Contact No: +91-9953971904 , 9540302883 , 7011714220
    Whats-App no = +91-9953971904

    ReplyDelete