Thursday 8 December 2016

गुरिंदर वीर कौर ने आक्रामक तरीके से शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 08th December:-चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2016 में वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ने वाली स्वतंत्र उम्मीदवार गुरिंदर वीर कौर ने पिछले 1 महीने से आक्रामक तरीके से अपना प्रचार अभियान शुरू किया हुआ है। वे डोर-टू-डोर जाकर लोगों की परेशानियां सुन रही हैं और उनकी सभी समस्याओं को हल करने का वादा भी कर रही हैं। उन्होंने इस वार्ड से चुनाव लड़ने वाले दूसरे उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देते हुए अपने अभियान को पूरे जोश के साथ जारी रखा हुआ है। गुरिंदर को वार्डवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है और सभी उनके प्रचार अभियान से काफी खुश हैं। गुरिंदर ने बताया कि मुझे लोगों का बहुत सहयोग मिल रहा है जिस से मेरी हिम्मत बढ़ रही है। मैं खुश हूँ कि लोग सामने आकर अपनी समस्याएं मुझे बता रहे हैं और मुझ पर अपना भरोसा दिखा रहे हैं। लोगों की इतनी अच्छी प्रतिक्रिया देखकर मुझे यकीन है कि सभी मुझे वोट देंगे और मुझे उनकी सेवा करने का मौका प्राप्त होगा।


केंद्र, संसद व स्थानीय नगर निगम में भाजपा काबिज होने के बावजूद वार्ड में नही हुआ विकास:जतिंदर भाटिया

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 08th December:-
नगर निगम चुनावों में वार्ड नं 21से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मीदवार भाटिया ने  आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान सेक्टर 32  औरसेक्टर 46 के क्वार्टरोंकोठियों और बाज़ारों में जाकर लोगों के साथ संपर्क साधा | उन्होंने वार्ड के लोगों को बताया कि किस तरीके से भाजपा जैसी दिग्गज पार्टी ने इलाके केविकास के नाम पर आम जनता के साथ धोखा किया है | उन्होंने वार्ड के लोगों से अपील की कि इस बार मुझ पर विश्वास करके अपना कीमती वोट कांग्रेस के हाथ पर डालकर विजयी बनाये ताकि वह वार्ड में सही मायने में विकास करवा सके | उन्होंने जनता को वार्ड में फैला गंदगी का आलमबंद पड़े मैनहोलगटर दिखाया | एक ओर तोसरकार स्वच्छ भारत का अभियान चला रही है लेकिन इस वार्ड में स्वच्छता का नामोनिशान नही है | जतिंदर भाटिया ने लोगों को बताया कि  पार्कों कि हालात भी बद सेबदतर हो गयी है | अल सुबह 08 बजे से ही चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए जतिंदर भाटिया ने भी बड़े सकुशल ढंग के साथ वार्ड के विकास हेतु वोट डालने कीअपील की और वादा किया कि वार्ड का बाशिंदा होने के नाते वार्ड के विकास को अनदेखा नही होने देंगे। इस मौके पर उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।