Saturday, 7 October 2017

पंजाबी फिल्म "तवीत" की स्टार कास्ट पहुंची चंडीगढ़

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 07th October:- एंपरर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी निर्माता कंवर जगदीप सिंह की प्रथम पंजाबी फीचर फिल्म ‘तवीत’की स्टार कास्ट आज प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंची।
इस अवसर पर फिल्म के निर्माता कंवर जगदीप सिंह, निर्देशक-लेखक सुखबीर सहोता, कंपनी के सी.ई.ओ. शत्रुघ्न सिंह , एम.डी.नरेश सिंह, निर्माता व फिल्म अदाकारा अनारा गुप्ता, मॉर्केटिंग हैड प्रदीप शर्मा, संगीतकार एवं फिल्म आर्टिस्ट डैवी सिंह, अर्श चावला, विकटर जॉन, हॉबी धालीवाल, लखविंदर कंडोला, मलकीत रौनी, सुखविंदर राज आदि उपस्थित थे।
निर्देशक सुखबीर सहोता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि ‘तवीत’एक फैमिली ड्रामा है जिसका ताना बाना जमीन-जायदाद के झगड़ों और पारिवारिक रिश्तों को लेकर बुना गया है। आज के माहौल पर आधारित इस फिल्म में प्यार का एहसास भी है और हल्की-फुल्की कॉमेडी भी जो दर्शकों को पसंद आएगी।
संगीत निर्देशक डैवी सिंह ने बताया कि फिल्म में कुल पांच गीत हैं जो फिल्म की थीम को लेकर कंपोज किये गये हैं। इन गीतों को अपनी मधुर आवाज में पेश किया है मशहूर गायक कलाकारों फिरोज खान, नछतर गिल, मास्टर सलीम, जैस्मीन अखतर, शरनजीत कौर और सुखी खान ने। इस फिल्म को जल्द ही रिलीज किया जा रहा है।


No comments: