Wednesday, 1 January 2020

द लास्ट बेंचर्स "और अमृत कैंसर फाउंडेशन ने महिलाओं के लिए लगाया मैमोग्राफी और डेकसा जांच शिविर


By Tricitynews
Chandigarh 01st Jan, 2020:- एन जी ओ द लास्ट बेंचर्स-हेल्पिंग द हेल्पलेस और अमृत कैंसर फाउंडेशन के आपसी सहयोग से आज नववर्ष के प्रथम दिन सेक्टर 18 के "गुरु का लंगर आई हॉस्पिटल" में द लास्ट बेंचर्स की प्रेजिडेंट सुमिता कोहली की देखरेख में मैमोग्राफी और कैंसर डिटेक्शन और डॉक्टर वंदना के मार्गदर्शन में डेंटल चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमृत कैंसर फाउंडेशन और श्री गुरु ग्रंथ साहब सेवा सोसाइटी केप्रेजिडेंट हरजीत सिंह सभरवाल सहित अन्य सदस्य तेजिंदर सिंह और रविंदर सिंह उर्फ़ बिल्ला इत्यादि भी मौजूद थी।ये शिविर विशेष तौर पर महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था। इस शिविर में लगभग 30 से अधिक महिलाओं के मैमोग्राफी और 72 अन्य के डेकसा टेस्ट किये गए।इस मौके 25 डेंटल की भी जांच की गयी।इस मौके संस्था की महिला सदस्य शशि बाला, दिव्या सिंगला, अनिता जिंदल, रितु, वीणा चौहान और निकिता, विनीता भी मौजूद थी।
द लास्ट बेंचर्स की प्रेसिडेंट स्मिता कोहली ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि नववर्ष पर  उनकी संस्था ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को देखते हुए और कुछ करने के जज़्बे को मन में ठानते हुए समाज से ब्रैस्ट कैंसर जैसी बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने का प्रण लिया है। इसी सोच और जज्बे के मद्देनजर ही इस मैमोग्राफी और डेकसा जांच कैम्प का आयोजन किया गया है। इस जांच शिविर में सेक्टर 32 गवर्नमेंट हॉस्पिटल की डॉक्टर टीम ने संचालन किया। स्मिता कोहली ने आगे बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।स्मिता कोहली ने बताया कि जांच शिविर के दौरान लगभग 30 महिलाओं के मैमोग्राफी और 72 डेकसा टेस्ट किये गए। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की ओर से महिलाओं को समय समय पर इस प्रकार के जांच शिविर के माध्यम से जांच करवाते रहने और उचित देखभाल की सलाह दी जाती है।

त्रिकालदर्शी सेवा दल ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में लगाया लंगर


By Tricitynews
Chandigarh 01st Jan, 2020:- त्रिकालदर्शी सेवा दल, चण्डीगढ़ द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में ब्रेड पकौड़े एवं चाय प्रसाद का लंगर लगाया गया। दल के प्रधान दीनदयाल त्रिपाठी ने बताया कि संस्था की बैठक, जिसमें नागेन्दर सिंह, बलराम, जगजीवन, अशोक, ओमप्रकाश सिंह, देवतादीन, रामकिरत, भारत, रोशन लाल व आत्मा प्रसाद आदि मौजूद थे, में उक्त निर्णय लिया। ये लंगर रेलवे स्टेशन रोड़ पर सी टी यू वर्कशॉप के पास व नए क्रिमेशन ग्राउंड के सामने लगाया गया था।
दीनदयाल त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे, जिनमें चंडीगढ़ विकास महामंच के प्रेजिडेंट सुनील गुप्ता, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह सैनी,धर्म जागरण समन्वय के प्रेसिडेंट नरेंद्र पांडे इत्यादि शामिल थे।