Saturday 8 July 2017

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक चुनावों लेकर गठित प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 10 जुलाई, 2017 को होगी

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 08th July:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक चुनावों के लिए गठित की गई प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की एक आवश्यक बैठक सोमवार दिनांक 10 जुलाई, 2017 को एक बजे बाद दोपहर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय कोठी नं. 140, सैक्टर 9-बी, चंडीगढ़ में होगी।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के लिए नियुक्त प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता सहायक प्रदेश चुनाव अधिकारी हरपाल ठाकुर करेंगे। उन्होंने बताया कि बिजेन्द्र सिंह कादियान, चौ. निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी,  उपाध्यक्ष सरदार जयपाल सिंह लाली अजय शर्मा, महासचिव राम प्रताप शर्मा डॉ. अजय चौधरी, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान, कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य चक्रवर्ती शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रणधीर सिंह राणा पूर्व सदस्य नरेश शर्मा (रेवाड़ी) तथा जयदीप सिंह धनखड़ स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य हैं।
प्रदीप कुमार जैन ने जानकारी दी की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य तथा सहायक प्रदेश चुनाव अधिकारी हरपाल ठाकुर दो दिन यानि 10 तथा 11 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कांग्रेसजन को उसके द्वारा जमा की गई भर्ती की जानकारी लेनी है तो वो इन दोनों दिनों में से किसी भी दिन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आकर सदस्यता भर्ती संबंधी जानकारी ले सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी कांग्रेसजन सदस्यता की जानकारी लेने आये उस द्वारा जमा करवाई गई सदस्यता भती की रसीद, जो कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा भर्ती जमा करवाते समय जारी की जाती है, अपने साथ लेकर आये ताकि किसी प्रकार की असुविधा हो।


No comments: