Monday 14 August 2017

समाज अधिकार कल्याण पार्टी हिमाचल की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 14th August:- समाज अधिकार कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भू बेनर्जी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में आज हुई एक अहम बैठक के बाद घोषणा की कि समाज अधिकार कल्याण पार्टी हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष शम्बू बनर्जी ने बताया कि मीटिंग के दौरान पार्टी के हिमाचल के प्रदेश अद्यक्ष सरवन ठाकुर,  हिमाचल के प्रभारी दान बहादुर, युथ प्रधान हरीश ठाकुर, लीगल एडवाइजर संजय कुमार, पार्टी मेंबर डाक्टर जतिंन और सचिव विनोद कुमार मौजूद थे। शम्बू बनर्जी ने बताया कि बैठक में हिमाचल में इसी वर्ष होने वाले विधान सभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाने पर चर्चा की गई। गहन चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व की दोनों सरकारों कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल से राज्य की जनता बेहद दुखी और दोनों पार्टियों को विजयी बना अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। दोनों ही पार्टियों ने राज्य की जनता से किये वादों को पूरा करने में कोताही बरती है।
शम्बू बनर्जी ने बताया कि इसके अलावा किसानों से जुड़े, राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई है।


No comments: