Friday 1 September 2017

हिमाचल चुनावो से पहले सैंकड़ो भाजपा-कांग्रेसी कार्यकर्ता समाज अधिकार कल्याण पार्टी में हुए शामिल

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 01st September:- हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले ही राज्य की भाजपा और कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है, जब बैजनाथ क्षेत्र में दोनों ही पार्टियों के कर्मठनेताओ ने अपने सैंकड़ो समर्थको के साथ समाज अधिकार कल्याण पार्टी का दामन थाम लिया। शामिल होने वाले नेताओं में भाजपा के ब्रिज लाल, कांग्रेस पार्टी के रोशन लाल, तारा चंद, रोशन सुराई औरभवानी दत्त है। समाज अधिकार कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भू बेनर्जी ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से राज्य में पार्टी को मजबूती मिली है और उन्हें यथासंभवजिम्मेवारी दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनावो के लिए शम्भू बनर्जी ने इन नेताओं व कार्यकर्ताओं को शामिल कर राजनैतिक पार्टियों में हलचल बढ़ा दी है। 
पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष शम्भू बनर्जी ने बताया कि  जनसभा के दौरान पार्टी के हिमाचल के प्रदेश अद्यक्ष सरवन ठाकुर,  हिमाचल के प्रभारी दान बहादुर, युथ प्रधान हरीश ठाकुर, पार्टी मेंबर डाक्टर जतिंनऔर सचिव विनोद चंदेल मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि राज्य में पूर्व की दोनों सरकारों कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल से राज्य की जनता बेहद दुखी और दोनों पार्टियों को समय समय पर विजयी बना अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।दोनों ही पार्टियों ने राज्य की जनता से किये वादों को पूरा करने में कोताही बरती है। उन्होंने कहा कि इन सबके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। हमें खुशी की चुनावो से पहले ही राज्य की जनता नेउनकी पार्टी को स्वीकारना शुरू कर दिया है। शम्बू बनर्जी ने बताया कि इसके अलावा राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई है।
वही पार्टी में शामिल हुए नेताओ ने कहा कि प्रदेश में समय समय पर कांग्रेस-भाजपा की सरकार आती रही है। पर दोनों ही पार्टिया राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है। समाजअधिकार कल्याण पार्टी की नीतिये उन्हें जनता की अपेक्षानुसार लगी। राष्ट्रीय अद्यक्ष शम्भू बनर्जी द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी जाएगी उसे वो पूरी निष्ठा से निभाएंगे और राज्य में पार्टी की जीत कापरचम फहराएंगे 

No comments: