Friday 3 May 2019

भाजपा मिनी बस तो चला नही पाई-डबल डैकर स्काई बस की बात करती है: पवन बंसल


By Tricitynews
Chandigarh 03rd May:- भाजपा से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहर में भाजपा के प्रचार के दौरान किये गये डबल डैकर स्काई बस की बात को लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने घेरे में लेते हुए यहां जारी एक ब्यान में कहा कि भाजपा के शहर में विकास कायों के दावे शहरवासियों के लिए महज एक धोखा है। भाजपा शहर के विकास के लिए नये विचारों को लाने में असफल साबित हुई है।
पवन कुमार बंसल ने कहा कि भाजपा ने शहर में कितना विकास किया ये सभी जानते है और अब एक ओर बड़ा झूठ बोलकर भाजपा दुबारा से भोली भाली जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा शहर में पिछलें पांच वर्षो में मिनी बस तो चला नही पाई तो भविष्य में डबल डैकर स्काई बस का एक ओर दावा कर शहरवासियों का मजाक बना रही है।  
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ जैसे शहर में जहां ट्रैफिक की समस्या दिन प्रति दिन विकराल रूप धारण कर रही है, से शहरवासियों को निजात दिलाने का मैट्रों रेल ही एक मात्र साधन है। उन्होंने बताया कि शहर के लगभग 300 बस स्टॉप खस्ताहाल पड़े हैं, इसका फंड भी भाजपा शहर में लाने में असफल हुई है जबकि केंद्र में उनकी सरकार थी, फंड आसानी से उपलब्ध हो सकता था, लेकिन वे झूठे वायदे ही शहरवासियों से करती रही। या यंू कहे की भाजपा जनता से आंख मिचौली का खेल खेलती रही। 
उन्होंने कहा कि शहर में कई सडक़ों में पेड़ों की निचाई बहुत कम है जिससे शहर में डबल डैकर स्काई बसों का चलाना मुश्किल है। यह एक अव्यावहारिक परियोजना है जिसका कोई सर पैर नही है।



No comments: