Wednesday 15 May 2019

किरण खेर द्वारा पर्याप्त फंड न लाने से शहर के विकास की थमी रफतार: बंसल


By Tricitynews
Chandigarh 15th May:- चंडीगढ़ के गौरव रूतबे को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध लोकसभा सीट से चंडीगढ़ के कांगे्रसी उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार किरण खेर केंद्र सरकार से शहर के लिए पर्याप्त धन लाने में नाकामयाब रही। जिसके परिणामस्वरूप शहर का जो विकास होना चाहिए था वह नही हो सका। 
पवन कुमार बंसल दरिया गांव में आयोजित एक जनसभा में यहां के निवासियों को संबोधित कर रहे थे। उनके यहां पर आने से निवासियों ने उनका स्वागत किया। तथा उनके समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को भी उजागर किया।  उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में शहर के गांवों की अनदेखी उपेक्षा की तस्वीर पेश हुई है। उन्होंने कहा कि सफाई में चंडीगढ़ स्वच्छता में पहले नंबर पर था भाजपा के समय 20 नंबर पर है। हमारा शहर स्मार्ट सिटी में भी काफी पिछड़ गया है। बढ़ता हुआ ट्रैफिक भी भाजपा की अव्यवस्था को दर्शाता है।
भाजपा ने सिर्फ शहरवासियों को विकास के नाम पर धोखा दिया है कांग्रेस के कार्यकाल में विकास बुलंदियों पर था लेकिन शहर में भाजपा के आते ही शहर बदवाली में तबदिल हो गया। भाजपा ने जनता पर उच्च करों को लाद दिया है और नोटबंदी ने जनता को हताश किया। कांग्रेस यर्थाथवाद पर विश्वास करती है जैसे कि न्याय योजना है जिसके अंर्तगत गरीबी के लिए एक बेजोड़ समाधान है। जिसमें 5 करोड़ परिवारों को प्रति वर्ष 72000 रूपये दिये जायेगें।  
उन्होंने वायदा कि यदि वे दोबारा सत्ता में आयें तो वे शहर से सटे सभी गांव पूरे देश के लिए एक व्यवस्थित  विकास के मॉडल बनेगें जिसमें पर्यटक ताजी हवा में सांस लेने, ग्रामीण जीवन के अनुभव करने आनंद ले सके।उन्होंने निवासियों से अपील की कांग्रेस द्वारा किये गये विकास कार्यों के वायदों पर विश्वास करें और कांगे्रेस को अपना मतदान दें।
इस मौके पर गांव के सरपंच बलिहार सिंह, कुलविंदर सिंह, हरि सिंह, लवनीत सिंह भी उपस्थित थे।


No comments: