Wednesday 11 September 2019

गणेश महोत्सव: राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ मना रहा है गणेश महोत्सव


By Tricitynews
Chandigarh 11th September:- राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्री श्री स्वामी सत्येन्द्र नाथ महाराज जी के आशीर्वाद से राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन चंडीगढ़ अध्यक्ष डॉ हिमांशु पूनिया की अध्यक्षता में चंडीगढ़ महिला अध्यक्षा मोनिका भारद्वाज द्वारा सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 46-बी में गणपति महोत्सव का आयोजन बड़ी ही श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ किया जा रहा है। इसी कर्म में आज मंदिर में सवेरे 11 बजे गणेश आरती की गयी। इसके बाद 09 कन्याओं का पूजन किया गया और तत्पश्चात कन्याओं को भोजन करवाया गया। गणेश आरती के दौरान पूर्व वरिष्ठ उप महापौर एवं क्षेत्र पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों द्वारा आरती में भाग लेते हुए आरती की गयी।  इस महोत्सव में सेक्टर 46 की कीर्तन मंडलियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पविता सैनी, उपाध्यक्ष बिमला धवन,गीता नाईक, गीता उपाध्याय,सुमन, हैपी, अल्ताफ, नोनी,लक्की, हर्षित भी उपस्थित थे।

No comments: