Monday 30 December 2019

साईं मंदिर में नव वर्ष के स्वागत की जोरदार तैयारी


By Tricitynews
Chandigarh 30th Dec:- से. 29 स्थित श्री साईं धाम मंदिर में नववर्ष 2020  के स्वागत की जोरदार तैयारियां की गयीं हैं। इसके तहत सांय 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रख्यात सूफी कव्वाल जॉनी सूफी साईं भजन प्रस्तुत करेंगे। रात 8.30 बजे से अटूट लंगर भी बरताया जायेगा। तत्पश्चात नव वर्ष आरम्भ होते ही केक काटा जायेगा बाबा को भोग लगाने के बाद भक्तों में केक-प्रसादि का वितरण होगा। साथ ही नए वर्ष के कैलेंडर भी भक्तों को दिए जाएंगे।
इसके अलावा 31 दिसम्बर की पूरी रात मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर खुला रहेगा। एक जनवरी को मध्यरात्रि 12.30 बजे से मध्याहन 12.00  बजे तक मंदिर में अखंड श्री साईं नाम जाप चलेगा। उक्त जानकारी मंदिर की संचालक संस्था शिरडी साईं समाज ने दी।

No comments: