Wednesday 1 January 2020

त्रिकालदर्शी सेवा दल ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में लगाया लंगर


By Tricitynews
Chandigarh 01st Jan, 2020:- त्रिकालदर्शी सेवा दल, चण्डीगढ़ द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में ब्रेड पकौड़े एवं चाय प्रसाद का लंगर लगाया गया। दल के प्रधान दीनदयाल त्रिपाठी ने बताया कि संस्था की बैठक, जिसमें नागेन्दर सिंह, बलराम, जगजीवन, अशोक, ओमप्रकाश सिंह, देवतादीन, रामकिरत, भारत, रोशन लाल आत्मा प्रसाद आदि मौजूद थे, में उक्त निर्णय लिया। ये लंगर रेलवे स्टेशन रोड़ पर सी टी यू वर्कशॉप के पास नए क्रिमेशन ग्राउंड के सामने लगाया गया था।
दीनदयाल त्रिपाठी ने बताया कि नववर्ष के शुभ आगमन पर हम इसका स्वागत करने हेतु तत्पर थे, क्लब होटल कल्चर के चलते भारतीय परम्परा को अहमियत देते हुए मानवता की सेवा को सर्वोपरि रखते हुए इस लंगर का आयोजन किया गया।भविष्य में इसी प्रकार से भारतीय संस्कृति और मानव सेवा को जीवंत रखते हुए ऐसे आयोजन करते रहेंगे।

No comments: