Wednesday 20 January 2021

ऊषा की नई सिलाई मशीनों के साथ अपनी रचनात्मकता को दीजिए नई उड़ान

Tricitynews Reporter

Chandigarh Jan. 20, 2021:- भारत की उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी ऊषा इंटरनेशनल अपने मौजूदा उत्पाद सूची को और सुदृढ़ करने के लिए इस महीने छह नई सिलाई मशीनें लॉन् करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऊषा की तीन नई सिलाई मशीनें पहले से ही स्टोर्स पर उपलब् हैं। इसमे ऊषा क्विल्ट मैजिक, डिजाइन क्राफ्ट और स्यू मैजिक शामिल हैं। ये सिलाई मशीनें उपभोक्ताओं से मिली जानकारी और उनकी पसंद के आधार पर तैयार किए गए नए-नए उत्पाद हैं जो उपभोक्ताओं के प्रति ब्रैंड की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सहजता से इस्तेमाल की जाने वाली यह ऑटोमैटिक कंप्यूटराइज्ड सिलाई मशीनें असाधारण तेजी और सटीक सिलाई देती हैं तथा नौसिखिया से लेकर विशेषज्ञ तक सभी की जरूरतों को पूरा करती हैं। ये मशीनें व्यक्ति की रचनात्मकता और डिजाइनिंग कौशल को नई उड़ान प्रदान करती हैं। इससे लोग सिलाई के अपने अनोखे निजी अंदाज का अनुभव करने में सक्षम होते हैं।

इनके अलावा, तीन अन्य  सिलाई मशीनें, एमसी 8200 क्यूसीपी, स्टाइल स्टिच और मिस्टिक इस महीने के अंत में लॉन्च की जाएगी। ये मशीनें सर्वोत्कृष् खूबियों की पेशकश करती हैं, इन मशीनों को देशभर में रचनात्मक लोगों की लगातार बढ़ती संख्या की जरूरतों को पूरा करने के तैयार किया गया है। फिर चाहे वह गृहिणियां हों, सिलाई का शौक रखने वाले लोग हों, या फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स हो, टेलर हों या बुटीक के मालिक।

ऊषा एमसी 8200 क्यूसीपी सिलाई मशीन रजाई बनाने वालों या रजाई में रुई भरने वाले लोगों की अच्छी दोस्त है। यह सिलाई मशीन शानदार और सटीक नतीजे देने वाले विशेष क्विल्टिंग फीचर्स के साथ आती है, जिसमें एक अलग किया जा सकने वाल एक्यू फीड फ्लेक्स सिस्टम है, जिसमें रजाई की सारी परतों का अच्छी तरह संयोजन होता हैं। इसमें 11 इंच का अतिरिक् स्थान मिलता है, जिससे रजाई में रुई भरने वालों को बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने में मदद मिलती है। इस मजबूत सिलाई मशीन से 9 एमएम के टांके लगाए जा सकते हैं। इसमें 170 इन बिल्ट स्टिच पैटर्न हैं, जिसमें अलग-अलग आयामों के असर और टेक्सचर को देखा जा सकता है।  यह सिलाई मशीन 10 वन स्टेप बटनहोल प्रदान करती है। इसमें मोनेग्रामिंग के लिए 3 फॉन्ट है जिससे उपयोक्ता अलग-अलग विकल्पों का इस्तेमाल कर नए-नए प्रयोग कर सकते हैं। आसानी और सहजता से चलने वाले यह मशीन उपयोक्ता को समय की बचत करने के लिए कई फीचर्स प्रदान करती है। इसमें सुई में धागा डालने के लिए सर्वश्रेष्ठ नीडल थ्रेलर और सुई की पोजीशन का सुपरफाइन  एडजस्टमेंट शामिल है। हर मिनट 1000 की रफ्तार से टांके लगाने वाली मशीन हैवी ड्यूटी वर्क के लिए आदर्श मशीन है।

इस एमसी 8200 क्यूसीपी का दाम 1,15,500 रुपये है।

 

No comments: