Thursday 28 January 2021

आर्किटेक्ट्स बॉडी की नई कार्यकारी समिति गठित

Tricitynews Reporter

Chandigarh Jan. 28, 2021:- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए), चंडीगढ़ चैप्टर के हाल ही में हुए चुनावों में नई कार्यकारी समिति का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से आर्किटेक्ट शिव देव सिंह ने चंडीगढ़ चैप्टर के आईआईए का अध्यक्ष चुना गया। चंडीगढ़ में लगभग 200 प्रैक्टिसिंग और शिक्षाविद आर्किटेक्ट  हैं। जो कि आईआईए से संबद्ध हैं।

आर्किटेक्ट अंजू बाला नई समिति की ज्वाईंट ऑनरी सेक्रेटरी बनाया गया। सुभाष अरोड़ा को कैशियर चुना गया। जसविंदर सिंह वाइस चेयरमेन नियुक्त किया गया तथा  सोहन लाल सैकेंड ज्वाईंट ऑनरी सेक्रेटरी चुना गया। कार्यकारी समिति के अन्य सदस्यों में संगीत शर्मा, संदीप राय, सीपी कौशल, संजीव जिंदल, राम मूर्ति कालरा, डॉ संयम बग्हा, डॉ रिचा खुरासिया, सुनील दीवान और सीमा राजपाल शामिल हैं। आर्किटेक्ट बीडी कपूर, सुरिंदर बग्हा, एसएन कोहली, सतनाम सिंह, आरएल मल्होत्रा और वीएन शाह ने बीते समय में इस चैप्टर का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है।

इस समिति का दूसरा कार्यकाल 2020-2022 होगा। आईआईए, चंडीगढ़ चैप्टर,के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव देव सिंह के ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी आर्किटेक्ट्स को अपने साथ सुरक्षित रूप से सुंदर शहर की अनूठी विरासत की रक्षा के लिए ले जाएंगे। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन को ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अपरूवल लाने में मदद करने का प्रयास किया जाएगा। यह शहर के निवासियों को एक बड़ी राहत देगा क्योंकि मौजूदा इमारत मंजूर करने की प्रक्रिया बहुत लंबी और बोझिल है।

यहाँ यह उल्लेख करना उचित है कि आईआई ने पिछले दिनों प्रशासन के कई बड़े फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह शहर के स्वरूप की रक्षा के लिए जागरूक होकर काम करता है। अतीत में, इसने कैपिटल कॉम्प्लेक्स में प्रस्तावित टिब्यून फ्लाईओवर और नॉन फीसिएबल मेट्रो रेल स्कीम के कुछ वर्षों पहले टाटा टावर्स परियोजना के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसने भूमिगत पार्किंग के निर्माण, के सी ओवरब्रिज आदि को पूरा करने में चंडीगढ़ नगर निगम के प्रयासों की सराहना की।

 

No comments: