Friday 3 December 2021

वार्ड 24 से कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने नामांकन पत्र किया दाखिल

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Dec.03, 2021:- चंडीगढ़ नगर निगम के 24 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा घोषित उम्मीदवारों ने आज अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की। वार्ड नम्बर 24 से कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने भी आज रिटर्निंग अफसर हरजीत सिंह संधू समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लखबीर सिंह ने बतौर कवरिंग कैंडिडेट साथ मे अपना नाम दाखिल किया।

इससे पूर्व जसबीर सिंह बंटी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले गुरुद्वारा साहिब जाकर बाबा जी का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात उन्होंने अपने वार्ड समर्थकों संग रिटर्निंग आफिस जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि वार्ड की जनता इस बार उन्हें अपना पूरा समर्थन दे रही है। बीते सालों में उनके वार्ड में अन्य राजनीतिक दलों के पार्षद जीत कर आये। लेकिन वार्ड के विकास में किसी भी पार्षद ने सहयोग नहीं दिया।  बीते पार्षदों ने जनता से कई वादे किए, लेकिन आज तक वह वादे पूरे नहीं हुए और ही वार्ड का सम्पूर्ण विकास हुआ।

 

No comments: