Wednesday 15 December 2021

कांग्रेस के वार्ड नंबर 24 से युवा प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी की नुक्कड़ सभाओं ने जोर पकड़ा

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Dec.15, 2021:- नगर निगम के मतदान की  दिन पास रहा है वैसे वैसे कांग्रेस के वार्ड नंबर 24 से उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने अपने वार्ड के अधीन आते  सैक्टर गांव में चुनाव प्रचार को तेज कर नुक्कड़ सभाओं को करने का दौर तेज दिया है। इन नुक्कड़ सभाओं में बड़ी संख्या में वार्ड के लोग हिस्सा लेकर  अपनी समस्या सुना रहे हैं और इस बार इस वार्ड से  कांग्रेस के युवा प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी को अपना आशीर्वाद देने का भरोसा दे रहे हैं।

वार्ड के लोगों ने कहा कि हर बार भाजपा को वोट देकर देखा लेकिन इस बार वार्ड के  रहने वाले  प्रत्याशी को  अपना वोट देकर विजयी बनाएंगे। वहीं  जसबीर सिंह बंटी भी वार्ड के लोगों को चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दे रहे हैं।

जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि वह उनके बेटे की भांति काम करेंगे। जसबीर सिंह बंटी ने बुधवार को सुबह पहले गांव  अटावा में फिर दोपहर को सैक्टर 36 42 में जाकर नुक्कड़ सभाएं करअपने  लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके साथ वार्ड के समर्थकों के साथ गुरबचन सिंह बिल्ला, बहादर सिंह, अनूप कुमार, विवेक कुमार, हरविंद्र सिंह आदि शामिल थे।

 

No comments: