Saturday 10 September 2016

सेक्टर 34 में चंडीगढ़ फेयर-2016 की हुई शुरुआत:09 सितंबर से 03 अक्टूबर तक चलेगा मेला


By Tricitynews Reporter
Chandigarh 10th September:-त्योहारो के मद्देनजर शहर में शॉपिंग कार्निवलज की शुरुआत हो चुकी है। लोग भी बेसब्री से पूरा साल भर इन्ही मेलों की इंतज़ार मेंरहते है ताकि वे सस्ते दामो पर अपनी मनपसंद की वस्तुएं  खरीद सके । इसी को देखते हुए सेक्टर ३४ के प्रदर्शनी मैदान में चंडीगढ़ कार्निवलकी शुरुआत हो चुकी है,यहाँ परट्राइ सिटी निवासियों को एक ही छत के नीचे रोजर्मरा से सम्बंधित सारा सामान मिलेगा।
चंडीगढ़ फेयर-2016 के आयोजक शाम कुकरेजा एवं सह आयोजक सुरेश कपिला ने बताया की त्योहारो के मौसम में वो  इस तरह  के मेलों  का आयोजन पिछले कई वर्षो से करते आ रहे है। इस वर्ष  भी  उनके द्वारा 09 सितंबर से लेकर 03 अक्टूबर तक चंडीगढ़ मेले-2016 का आयोजन किया  जा रहा  है। कार्निवल की विशेष पहचान इस बार भी मुख्य प्रवेश द्धार पर बनाये गयी कृति है जो की भारत के एतिहासिक स्थल राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर का हवामहल है।उन्होंने बताया की शॉपिंग कार्निवल में सौ से अधिक स्टाल लगाए गए है, जिसमे रोजमर्रा से सम्बंधित जरुरत का लगभग हर सामानउपलब्ध है।
मेले की खूबसूरती में चार चाँद लगाने वाले एग्जीबिशन मूवर्ज के प्रमोटर संदीप छाबरा ने बताया की हर एग्जीबिशन में उनका प्रयास कुछ अलग दिखाने का होता है, जिसके तहत वो देश विदेश के फेमस पर्यटन स्थलों की कृति को हूबहू मेले में दिखाने की कोशिश करते हैऔर इस बार ट्राइसिटी वासियो को पिंक सिटी जयपुर का हवामहल देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया की मेले की साज सज्जा के लिए सितारों की जगमगाती लाइटिंग को भी विशेष तवज्जो दी गयी है।
सुरेश कपिला ने बताया इस बार मेले में पहली बार फ़ूड कोर्ट की ओर भी ख़ास ध्यान दिया गया है, जिसमे मेले में आने वाले पर्यटकों को देश के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया की मेले पहली बार महाराष्ट्रियन और गुजराती फ़ूड स्टाल लगाए गए है। इसके अलावा राजस्थानी थाली, गोहाना की मशहूर जलेबी,लखनऊ की कुल्फी और पूर्वांचल की लिट्टी चोखा का स्वाद भी पर्यटकों को चखने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया की मेले में रोजाना शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। युवाओं और बच्चों के लिए झूले  भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज़ से भी सी सी टी वी कैमरा भी लगाए गए है।
मेले मेंदेश के भिन्न- भिन्न भागों से आये व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की हथकरघा से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टाल लगाया है। हर स्टाल की अपनी अलगपहचान है।  बढ़िया पर्स, हैदराबाद के कारीगरों द्वारा बनाए गए घोड़ा, हाथी, बछड़े सहित गाय, मालाएं, जोट, फेंगशुई का सामान, कपडे, घर कोसजाने  आदि का सामान आसानी से मिल जाता है। बच्चों के लिए  तरह- तरह के  झूले हैं।  

No comments: