Sunday 21 May 2017

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी को उनकी 26वीं पुण्तिथि पर अर्पित की श्रद्वांजलि

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 21st May:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज भारत रतन स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी 26वीं पुण्तिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मे उनके चित्रा पर फूलमालांए अर्पित करके श्रद्वांजलि दी गई  
राजीव गांधी जी ने 21वीं शताब्दी में भारत को सर्वसम्पदा सम्पन्न, टैक्नॉलोजी निपुण देश बनाने का स्वप्न देखा था राजीव गांधी जी के परमाणु ऊर्जा, पर्यावरण, सामाजिक मेलजोल, विज्ञान एंव टैकनोलाजी राष्ट्रीय निर्माण में दिए योगदान के कारण ही आज भारतवर्ष का नाम विश्व के अग्रणी देशों मे लिया जाता है  ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा माननीय श्रीमति सोनिया गांधी एंव उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गतिशील नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी इसे साकार करने के लिए कटिब( है
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता उपाध्यक्ष सुरेश गर्ग, विरेन्द्र चौहान, राकेश सौधी, महावीर हुड्डा, पवन वालिया,राघव विज, हन्नी रैना, हीमांशु बहल, इकराम खॉ अन्य मे कांग्रेसजन उपस्थित थे। 
इसी तरह प्रदेश भर मे जिला ब्लॉक स्तर पर भी देश और प्रदेश के प्रिय नेता राजीव गांधी जी को याद किया गया और उन्हें श्रद्वाजंलि दी गई

No comments: