Monday 12 June 2017

संत निरंकारी सत्संग भवन हेतू भूमि का शिलान्यास




 By Tricitynews Reporter
Chandigarh 12th June:- सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की असीम कृपा से जीरकपुर से 3 किलोमीटर पटियाला रोड पर स्थित 4 एकड़ प्लाट पर चार दीवारी बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जिसका नींव पत्थर आज संत निरंकारी मंडल दिल्ली के भूमि लैंड पर्चेज कमेटी के सदस्य माननीय बृज मोहन सेठी ने अपने कर कमलों द्वारा रखा। इस अवसर पर माननीय सी.एल. गुलाटी सचिव संत निरंकारी मंडल, हुक्मचंद संयोजक ब्रांच राजपुरा, डा. बी.एस. चीमा जोनल इंचार्ज, जोन 2, चंडीगढ़, डॉ. जे. के. चीमा अतिरिक्त जोनल इंचार्ज, मुखी मास्टर जसवंत सिंह महान प्रचारक विजय सरूप तथा अन्य गणमान्यउपस्थित थे।
सी.एल. गुलाटी ने भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं को संबोधन करते हुए कहा कि समय परिवर्तशील होता है।  काफी समय पहले जीरकपुर एक जंगल के रूप में था। आज अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बन रहा है। उन्होंने कहा कि भरपूर संगते होने के कारण वर्तमान भवन छोटे पड़ गए है  इसलिए साध संगत की सुविधा के लिए बड़े भवन बनाने आवश्यक हो  गए है। अंत में माननीय बी.एस. सेठी ने आई हुईसंगत का आभार व्यक्त किया तथा उनसे निवेदन किया कि परिवार अपनी इच्छानुसार तन मन धन  से भवन निर्माण कार्य में भरपूर योगदान दे  ताकि भव्य भवन का निर्माण शीघ्र हो  सके।

No comments: