Friday 26 October 2018

विश्वास फाऊंडेशन, एच.डी.एफ.सी बैंक व डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिऐशन ने लगाया रक्तदान शिविर


By Tricitynews
Chandigarh 26th October:- विश्वास फाउंडेशन व एच.डी.एफ.सी बैंक ने परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से चण्डीगढ़ सेक्टर 43 की डिस्ट्रीक्ट कोर्ट में रक्तदान कैंप लगाया। यह कैंप एच.डी.एफ.सी बैंक व डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिऐशन के सहयोग से लगाया गया। कैंप का संचालन ब्लड बैंक पी.जी.आई चण्डीगढ़ की टीम ने किया। कैंप में 192 रक्तदानियों ने भाग लिया, जिसमें से 156 रक्तदानियों ने रक्तदान किया।
इस कैंप का उदघाटन बलबीर सिंह डिस्ट्रीक्ट व सैशन जज विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास एच.डी.एफ.सी बैंक से नीतिन कुमार व नीरज भाटिया डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिऐशन के प्रधान अशोक चौहान, सैक्रेटरी सुनील नारंग व अन्य पदाधिकारियों ने रिबन काटकर व दीप जलाकर कैंप की शुरूआत की।
सुबह शुरू हुआ यह कैंप दोपहर बजे तक चला। सभी ब्लड डोनर्स के लिए डाक्टरों द्वारा रिकमेंड रिफ्रेशमेंट का इंतजाम किया गया। सभी रक्तदानियों को उपहार के रूप में सर्टिफिकेट व बैज देकर सम्मानित किया गया।



No comments: