Thursday 11 April 2019

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने नवरात्रों के पावन अवसर पर किया कीर्तन संध्या का आयोजन


By Tricitynews
Chandigarh 11th April, 2019:- नवरात्रों के पावन अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्री श्री स्वामी सत्येंद्र नाथ जी महाराज जी के आशीर्वाद से चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ० हिमांशु पूनिया महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज की अध्यक्षता में एक कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन बतौर मुख्यातिथि के रूप उपस्थित हूए। नगर निगम पूर्व उपमहापौर एवम क्षेत्र पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन बतौर विशेष अतिथि मौजूद थे।
इस अवसर पर आर एच एस एस महिला मोर्चा की राधा रसिक कीर्तन मंडली द्वारा माँ की महिमा का गुणगान किया गया।  कीर्तन संध्या के दौरान एक से बढ़कर एक भजन की गूंज मंदिर में सुनाई दी।जिससे पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया और आई हुई संगत ने सुरीले भजनों का लुत्फ उठाया। कीर्तन के बाद महामाई की भव्य आरती हुई।
आर.ऐच.ऐस.ऐस चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष पविता सेनी ,अशोक जी ,महासचिव आशा शर्मा, पुष्पा राठौड़, सचिव प्रीतिजिला प्रधान देवी सिंह, मंडल प्रधान प्रदीप बंसल, दीपक शर्मा, हर्षित, राजिंदर सिंह, राज यदुवंशी, बबिता, गीता इत्यादि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


No comments: