Friday 19 April 2019

पाठ्यक्रम से पंजाबी भाषा को खत्म करने का शिक्षा विभाग का फरमान: सी पी आई (एम एल) ने विद्यार्थियों पर जबरन थोपे जा रहे हिंदी और इंग्लिश मीडियम का किया विरोध: शिक्षा विभाग से आदेश वापिस लेने की की मांग: पेरेंट्स के साथ शिक्षा विभाग ओफिस का घेराव करने की दी चेतावनी


By Tricitynews
Chandigarh 19th April:- सी पी आई  ( एम एल)रेड स्टार ने शिक्षा विभाग के उन आदेशों की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमे आदेश जारी किए गए है कि स्कूलों में हिंदी और इंग्लिश  मीडियम ही थोपे जा रहे है। इससे विद्यार्थी अपना मनपसंद मिडियम नही चुन सकते। चंडीगढ़ से सी पी आई( एम एल ) रेड स्टार के उम्मीदवार कामरेड लश्कर सिंह ने चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर विभाग ने जल्द ही ये आदेश वापिस लिए तो वो बच्चो के पेरेंट्स के साथ एजुकेशन डिपार्टमेंट ऑफिस का घेराव करेंगे।
कामरेड लश्कर सिंह ने कहा कि बच्चों पर जबरन ही हिंदी और इंग्लिश मीडियम थोपे जा रहे है। शिक्षा विभाग के इन आदेशों को कतई भी बर्दाश्त नही किया जाएगा और ही आदेशो को लागू होने दिया जाएगा। हिंदी और इंग्लिश हमारी भाषा नही है, बल्कि यह एक संपर्क योग्य भाषा मात्र है।लश्कर सिंह ने आगे कहा कि भाजपा और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के चलते ही ऐसा संभव हो पा रहा है।
चंडीगढ़ जो कि पंजाब की राजधानी है और यहाँ की ज़्यादातर आबादी पंजाबी भाषा बोलती है। पंजाबी हमारी मातृभाषा है। इसकी हत्या नही होने दी जाएगी। चंडीगढ़ में इस प्रकार से अफसरशाही की मनमानी नही चलने दी जाएगी। पंजाबी को सेकिंड या तीसरी भाषा नही बनने देंगे। हम इसकी कड़ी निंदा करते है। हमारी मांग है कि एडुकेशन विभाग अपने आदेश तुरंत वापिस ले अन्यथा सी पी आई ( एम एल) रेड स्टार पुरजोर आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ शिक्षा विभाग की होगी।

No comments: