Thursday 28 July 2016

समय सिंह बने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष:नगर निगम चुनावों में हर सीट पर होगा आरपीआई का उम्मीदवार

By Tricitynewsonline Reporter
Chandigarh 28th July:- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया द्वारा समय सिंह को चंडीगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त 
किया गया हैउनकी इस नियुक्ति की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अशोक भारती ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान की।अशोक भारती ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए बताया की पार्टी का गठन बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर केसमय 1956 में हुआ था।  किसी कारणों सेइस पार्टी का कुछ समय से नाम राजनीती गलियारों से छिन्न भिन्न होगया था, लेकिन अब फिर से दोबारा यह पार्टी वजूद में  रही है एवं भारत कीअन्य पार्टियों के मुकाबले लोकसेवा में अग्रणी भूमिका अदा करेगी |
उन्होंने बताया कि दिसंबर में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में आर पी आई लगभग सभी वार्डों की सीटों पर पूरी ताकत के साथ अपनेउम्मीदवार उतारने कि रणनीति बना रही है | इसके अतिरिक्त उन्होंने बतायाकि पंजाब में वर्ष 2017 होने वाले चुनावो में रिपब्लिकन पार्टी पुरे जोर शोरसे चुनाव लड़ेगी। रिपब्लिकन पार्टी आमआदमी के हितो के लिए हमेशा लड़ने वाली पार्टी थी और रहेगी।
आर पी आई के प्रवक्ता नितिन चौधरी ने बताया की उनकी पार्टी चंडीगढ़ शहर को साफ़ सुथरा, हरा भरारखने वाले सही मायने में उन लोगों के हक़ो केलिए लड़ेगी जिन्होंने इस शहर को साफ़ सुथरा  खुशहाल बनाने मेंजीवन लगा दिया | उनकी पार्टी गरीब बस्तियों की मूलभूत सुविधाओं और आरक्षणके मुद्दों को लेकर आगामीचुनावो में पुरे दमख़म और पूर्णतः रणनीति के तहत उतरेगी। उन्होंने बताया की आर पी आई सफाई कर्मचारियों केआंदोलनको भी समर्थन देगी और उनके मुद्दों को जोर शोर से उठाएगी। इसके अतिरिक्त प्रेम पाल को पंजाब स्टेट का अध्यक्ष भी नियुक्त कियागया।



No comments: