Saturday 11 March 2017

हरियाणा राजनीति में एक और पार्टी आम जनता पार्टी भी आई अस्तित्व में

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 11th March:- ईमानदारी पारदर्शिता लोक कल्याण  मुद्दे लेकर हरियाणा के राजनीतिक मैदान में आम जनता पार्टी उतर आई है। आज चंडीगढ़ स्थित प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के संयोजक विरेन्द्र कपूर ने बताया कि उनका नारा " हर एक से इंसाफ करेंगें, जन हितैषी बात करेंगें " के मुद्दे पर जनता के बीच जा रहें हैं। बहुत ही जल्दी पार्टी का चुनावी निशान घोषित करेंगे।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के संयोजक विरेन्द्र कपूर के अनुसार हरियाणा की जनता को बदलाव चहिए और जनता पारदर्शिता चाहती है। जनता प्रदेश में युवा नेता चाहती है। हम महिलाओं के लिए उनके आत्म निर्भरता हेतु नई निति लाकर सुरक्षा प्रदान करने की कोशिश करेंगे। 
आज उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों की भी घोषणा की जिनमें चंडीगढ़ से मुख्य सलाहकार सुरेश कुमार सलाहकार एस.के. बराड़, पार्टी के युवा प्रधान प्रभजीत सिंह लक्की एवं राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार विजय चौहान आदि के नाम घोषित किया
ईमानदारीनिष्ठापारदर्षिता और लोक कल्याण को मुख्य मुद्दा बना कर आम जनता पार्टी लोगों के बीच मे अपनी सोच व्यक्त करने का कार्य कर रही है। इसी कदम को आगेबढाते हुए आज आन जनता पार्टी अपने कार्यकारिणी का विस्तार और कार्यकारिणीं का एलान किया। आम जनता पार्टी के किसी भी सदस्य का कोई भी राजनैतिक बैक राउंडनही है केवल समाज सेवी संस्थाओं और समाज सेवा में अग्रणी व्यक्तियों को ही आगे ला रहे हैं।  हम लोगों को इंसाफ दिलाने की लडाई के लिए राजनैतिक मैदान में उतरे हैं।हमने जो विचार  सोच बनाई है वह आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।
1.         सभी कार्यों में पारदर्षिता होगी।
2.         लोगों को अधिकारों  कर्तव्यों की नैतिक आहुति डालने को प्रेरित किया जाएगा।
3.         कोई युवा ही हरियाणा प्रदेष का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
4.         कामकाजी महिलाओं के लिए विषेष नीति बनाकर उन्हें राज्य में सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
5.         सरकारी लाभार्थी राज्य को हराभरा करने में नैतिक कर्तव्यों का पालन करेंगे।
6.         परिवारवाद पूर्णरूप से समाप्त होगा।
7.         जो पार्टी अपने घोषणापत्र पर अम्ल  करे उसे आगामी चुनाव में चुनाव लडने पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
8.         सभी राजनैतिक पार्टियां आर.टी.आईएक्ट  के दायरे में हों।
9.         राजनैतिक पार्टी के डोनेषन का हर साल सरकारी आडिट निरिक्षण हो।
10.       राजनेताओं  अधिकारियों की जिम्मेदारी हर स्तर पर निर्धारित होगी।