Wednesday 2 January 2019

उत्तराखंड भ्रातृ संगठन दरिया ने नेकी की दीवार का आयोजन किया


By Tricitynews
Chandigarh 02nd January:- उत्तराखंड भ्रातृ संगठन दरिया ने रेलवे स्टेशन के नजदीक नेकी की दीवार का आयोजन किया जिसमें ग्राम दरिया के गणमान्य व्यक्तियों ने बड़े जोर-शोर से भाग लिया।
इस अवसर पर ग्राम दरिया के सरपंच गुरप्रीत सिंह हेप्पी व समाजसेवी एवं हिन्द संग्राम परिषद्  ट्राइसिटी के चेयरमैन रामेश्वर गिरी व कुलदीप धस्माना विशेष तौर पर उपस्थित रहे। संगठन के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेकी की दीवार का आयोजन किया गया। किंतु इस बार जरूरतमंदों को बड़ी संख्या में कंबल एवं गर्म कपड़े तथा अन्य जरूरत का सामान प्रदान किए गए। संगठन के प्रधान  बलवंत सिंह बिष्ट, चेयरमैन शंकर सिंह पँवार, वाइस चेयरमैन बालम सिंह नेगी सहित समस्त पदाधिकारी गण इस दौरान उपस्थित रहे।
संगठन के सोशल मीडिया प्रभारी विजय सेमवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ  दयाराम डंडरियाल ने पूजन के साथ प्रारंभ किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य बलवीर सिंह रावत, विद्या दत्त पंत, पी एस कड़ाकोटी, सबल सिंह सजवान, प्रवीण सिंह चौहान, विनोद सिंह कुमार, संजीव सिंह पवार हरीश पंत, खुशीराम भट्ट, दिनेश बिष्ट, सुभाष रावत, ओमप्रकाश बलूनी, वीर सिंह रावत, जगबीर सिंह पवार, सुनील दत्त पंत एवं हरीश डंडरियाल व राकेश डंडरियाल भी उपस्थित रहे। बाद में चाय एवं ब्रेड का लंगर भी बरताया गया।

अगरक्रान्ति मंच पंचकूला ने नव वर्ष के मौके पर 120 गरीब बच्चो को बांटे कम्बल


By Tricitynews
Chandigarh 02nd January:- अगरक्रान्ति मंच पंचकूला द्वारा आज नव वर्ष के मौके पर 120 गरीब बच्चो को कम्बल बांटे गए। ये वो गरीब बच्चे है, जिन्हे परमार्थ फॉउंडेशन की चैयरमेन रचनाराय अपने निजी समय से कुछ समय निकाल कर फ्री पढ़ाती है।  रचना राय ने बताया कि वह इन बच्चो के भविष्य को संवारने के लिए उनको फ्री में पढ़ाती है। ये बच्चे एक तरह से उनका परिवार है।
अगरक्रान्ति मंच से रमेश अग्रवाल ने कहा कि वह ऐसे बच्चो की यथासंभव मदद के लिए हर समय तैयार है। जो भी इन बच्चों को जरूरत की चीज़ चाहिए वह मुहैया करवाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी को ऐसे बच्चों की मदद करनी चाहिए।
अगरक्रान्ति मंच के प्रमोद जिंदल ने बताया कि मंच हर वक़्त ऐसे कार्य करने के लिए तत्पर रहता है और हमेशा ही तैयार रहेगा। मंच पहले भी समाज के लिए ऐसे कार्य करता रहता है,  जैसे लंगर की सेवा, विकलांगो को ट्राइसिकल, व अन्य कार्य करता आया है।
 सौरव गर्ग ने कहा की दान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। अगर क्रांति मंच ऐसे ओर भी कार्य  करता रहेगा। सर्दी के मौसम में कम्बल लेकर बच्चों में बहुत उत्साह था।
इस मौके पर रमेश अग्रवाल(राम फैब्रिकेटर),प्रमोद जिंदल,कृष्ण गोयल, सौरव गर्ग,यश गर्ग,सुनीत सिंगल,राजेश वशिस्ठ ज्योतिष आचार्य, अमन गर्ग व अन्य लोग उपस्थित हुए।



हरियाणा सरकार ने ‘आधार-रथ’ की शुरुआत की : लोगों तक पहुंचाएगा आधार से मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी


By Tricitynews
Chandigarh 02nd January:- हरियाणा सरकार ने आधार कार्ड की आवश्यकता, आधार अपडेट करवाने से संबंधित समस्याओं और आधार से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए आधार-रथकी शुरुआत की है। यह रथ 2 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रदेश के जिलों और गांवों में भ्रमण कर लोगों को आधार से संबंधित आवश्यक जानकारियां देगा। यह जानकारी गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. एस. प्रसाद ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय परिसर से आधार-रथको झंडी दिखाकर रवाना करने उपरांत दी।
एस. एस. प्रसाद ने कहा कि आधार कार्ड बनाने के मामले में हरियाणा देश में अग्रणी है। जन्म पंजीकरण के मामले में भी हरियाणा देश में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने, आधार की आवश्यकताओं और उससे मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी देने के लिए आधार-रथकी शुरुआत की गई है। यह रथ 40 दिनों तक प्रदेश में भ्रमण करेगा।
उन्होंने कहा कि आधार कार्ड आने के बाद भ्रष्टाचार में कमी आई है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पीडीएस सिस्टम से आधार कार्ड लिंक होने के बाद केवल जरूरतमंद लाभार्थियों को ही राशन मिलता है। अब राशन वितरण में पहले की तरह भ्रष्टाचार या गड़बड़ी नहीं होती है।