Friday 10 December 2021

माता ने पुत्र के समर्थन में किया डोर टू डोर प्रचार: वार्ड नम्बर 11 भाजपा उम्मीदवार बेटे अनूप गुप्ता के हक में मांगे वोट

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Dec.10, 2021:- नगर निगम चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक रहा है, वैसे वैसे चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। उम्मीदवारों उनकी टीम के सदस्यों द्वारा अपने वार्ड में चुनाव प्रचार में तेजी ला दी गई है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 11 से भाजपा उम्मीदवार अनूप गुप्ता के चुनाव प्रचार में उनके पारिवारिक सदस्य भी जान से जुट चुके हैं। उनकी माता नीलम गुप्ता ने भी ने आज भाजपा नेताओं और अपनी सहयोगियों के साथ टीम बना कर सेक्टर 21 में घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क साधा औऱ अनूप गुप्ता के हक में वोट मांगे। आशा जसवाल द्वारा वार्ड में किये गए विकास कार्यों का उन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वार्ड निवासियों ने भी उन्हें पूर्ण सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया। इस मौके उनके साथ मंडल प्रधान सुमिता कोहली उनकी टीम सहित अन्य ने भी प्रचार में सहयोग दिया।

नीलम गुप्ता ने वार्ड वासियों को भरोसा दिया कि चुनाव जीतने के बाद अनूप गुप्ता वार्ड वासियों की समस्याओं को लेकर हमेशा उपलब्ध रहेंगे, वार्ड से सम्बंधित मुद्दों को वो गंभीरता से निगम सदन में उठाएंगे।

 

कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर बंटी ने सेक्टर 42 रिहायशी एरिया व मार्किट में किया चुनाव प्रचार

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Dec.10, 2021:- 24 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव की तारीख ज्यों ज्यों नजदीक आती जा रही है, वैसे ही सभी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी ने आज सेक्टर 42 सी के रिहायशी एरिया और मार्किट में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क साधा। इस अवसर पर उनके साथ इलेक्शन इंचार्ज सुनील शर्मा, सरपंच आनंद सिंह, आर सी डब्ल्यू चेयरमैन जीत सिंह, प्रेसिडेंट राज कुमार शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी वर्कर भी उपस्थित थे।

   जसबीर सिंह बंटी ने लोगों से अपने समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद हरदीप सिंह बूटरेला ने वार्ड विकास की ओर ध्यान ही नहीं दिया। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को अमल में लागू कर पाने की ओर ध्यान ही नही दिया गया। वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था, पार्क मेन्टेन्स, शौचालय का रख रखाव इत्यादि की ओर ध्यान ही नही दिया गया। अगर वार्ड निवासियों का उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता है और वो जीत कर निगम सदन में जाते हैं तो वो सदैव वार्ड निवासियों की सेवा में हाजिर रहेंगे और उनकी वार्ड समस्याओं को निगम सदन में गंभीरता से उठाएंगे।