Tuesday 2 November 2021

आयुर्वेद में हर तरह की बीमारी का इलाज है: डॉक्टर सुभाष खटाना

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Nov.02, 2021:- कार्तिक मास की त्रयोदशी को धनतेरस दिवस मनाया जाता है। माना जाता है कि स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरी समुद्र मंथन के पश्चात इसी दिन हाथ में कलश लिए हुए समंदर से प्रकट हुए थे। आयुर्वेदाचार्य के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और प्रत्येक आचार्य इस दिन भगवान धन्वंतरी को सम्मानित करते हुए पूजन करते हैं।आयुर्वेद आचार्य डॉक्टर सुभाष खटाना भी इसी परंपरा के परिचायक हैं।

धनवंतरी दिवस पर धनतेरस के पावन अवसर पर सारे देशवासियों को बधाई देते हुए डॉक्टर सुभाष खटाना ने कहा कि उनका संपूर्ण यकीन है कि आयुर्वेद में हर तरह की बीमारी का इलाज है और उन्होंने सफलतापूर्वक कई बीमारियों का इलाज किया है। परंतु आजकल ज्यादातर डॉक्टर अपना ध्यान सिर्फ कैंसर, किडनी, हार्ट ब्लॉकेज, ब्रेन स्ट्रोक तथा नी (घुटने) रिप्लेसमेंट जैसी बीमारियों की तरफ केंद्रित कर रहे हैं। डॉक्टर सुभाष खटाना का कहना है कि वह उपरोक्त बीमारियों से ग्रस्त किसी भी मरीज का इलाज कर सकते हैं, बस मरीज समय पर दवा लेता रहे और उनके दिए गए खानपान संबंधी निर्देशों का पालन करता रहे। तो सदा के लिए अपने रोग से मुक्त हो जाएगा।

 

दिवाली पर्व पर चंडीगढ़ की समाजसेविका इंदु आनंद ने गरीब परिवारों में बांटे दीए-बाती और रंगोली के पैकेट्स


 By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Nov.02, 2021:- दिवाली पर्व के शुभ अवसर पर चंडीगढ़ की समाजसेविका इंदु आनंद ने गरीब परिवारों में खुशियाँ बांटते हुए उन्हें दीए-बाती और रंगोली के पैकेट्स सहित फ्री मास्क्स बांटे। इस दौरान लगभग एक सौ के करीब पैकेट्स वितरित किये गए।इस अवसर पर विवेक आनंद, रेनू खरबंदा, बिंदु शर्मा, सुनीता और कंचन भी उपस्थित थे।

इंदु आनंद ने बताया कि इन लोगों में दीए-बाती और रंगोली के पैकेट्स सहित फ्री मास्क्स बांटने का मुख्य उद्देशय इन लोगों में भी खुशियां बांटना है।पिछले लगभग डेढ़ साल से कोरोना संकटकाल के चलते रोजगार का संकट और मौजूदा समय में महंगाई के चलते इन लोगों के लिए दीए बाती जुटा पाना मुश्किल सा है।ऐसे में इन लोगों के घरों में रौशनी हो कुछ इस उद्देशय से इन्हे यह पैकेट्स वितरित किये गए है।

उन्होंने कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है। त्योहार तभी अच्छा लगता है जब हमलोग एक-दूसरे के हमदर्द बनेंगे और उनके बीच खुशियां बांटेंगे। गरीब-असहाय लोगों की सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाता। उनकी दुआ व आशीर्वाद से कहीं न कही से उभरकर सामने आ जाता है। दीये व् अन्य सामान पाकर सभी छोड़ खुश दिखे। उनके चेहरे पर अजब सी मुस्कान देखने को मिली। इसके साथ ही समाजसेवी इंदु आनंद ने दीपावली की शुभकामना के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।