Wednesday 27 October 2021

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए शिअद-बसपा गठबंधन की घोषणा: शिअद-बसपा गठबंधन लड़ेगा सभी 35 वार्ड पर संयुक्त रूप से लड़ेगा चुनाव

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Oct.27, 2021:- चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर हालाँकि चुनाव आयोग द्वारा अभी चुनाव प्रक्रिया की नोटिफिकेशन जारी नहीं की गयी है। लेकिन दिसंबर माह में होने वाले चुनावों को लेकर चंडीगढ़ में हलचल तेज हो गयी है।  इसको लेकर शिरोमणि अकाली दल और बसपा ने बिसात बिछा दी है और अपने गठबंधन की घोषणा करते हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने की भी घोषणा कर दी है

बसपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष गुरचरण सिंह कंबोज ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल और बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पंजाब में अलायन्स में चुनाव लड़ने की घोषणा की जा चुकी है।उसी प्रक्रिया के तहत ही दिसंबर-2021 मे होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव भी गठबंधन के तहत ही लड़ा जाएगा। सभी 35 वार्ड से चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि 19 वार्ड पर शिरोमणि अकाली दल और16 वार्ड पर बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनाव में प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल 12 जनरल, 06 लेडीज जनरल और 1 रिज़र्व वार्ड पर चुनाव लड़ रही है। इसी तरह बसपा 07 जनरल, 03 लेडीज जनरल, 03 रिज़र्व और 03 महिला रिज़र्व वार्ड पर चुनाव लड़ेगी

शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ इकाई के प्रेसिडेंट हरदीप सिंह बूटरेला ने कहा कि वार्डबंदी रिजर्वेशन प्रक्रिया को लेकर उनके गठबंधन की ओर से माननीय उच्च न्यायालय में एक रिट डाली गई है। उनका गठबंधन इस वार्डबंदी से संतुष्ट नही है। इस प्रक्रिया में भाजपा की बौखलाहट स्पष्ट नजर रही है।

गुरचरण सिंह कंबोज और हरदीप सिंह बूटरेला ने कहा कि कांग्रेस भाजपा से लोग उकता चुके हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग चुकी है।इसका खामियाजा भाजपा को इस चुनाव में भुगतना पड़ेगा और हार का मुंह देखना पड़ेगा। अब समय बदलाव का है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान सताए प्रचारक के भी आने की पूरी संभावना है। मेनिफेस्टो भी शहर के वोटर के अनुरूप होगा। जो वो समस्या या परेशानिया बताएंगे, उसे ही मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा। निगम में आने पर उनके गठबंधन द्वारा उन सभी समस्याओं और परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।