Thursday 16 December 2021

ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से साइकिल चालकों को बांटे रिफ्लेक्टिव क्रॉस बेल्ट

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Dec.16, 2021:- ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से डी एस पी ट्रैफिक पलक गोयल की सुपरविजन में मनीमाजरा के हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट पर एक अभियान चला साईकल चालकों को रिफ्लेक्टिव क्रॉस बेल्ट बांटे गए। इस दौरान साईकल और रेहड़ी चालकों को प्रशासन द्वारा मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक कंजेशन कम कर साईकल चालकों की सुविधा हेतु बनाये गए साईकल ट्रैक पर ही साईकल, रेहड़ी रिक्शा चलाने के प्रति जागरूक किया गया।

डी एस पी ट्रैफिक पलक गोयल और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर में लगभग सभी जगह पर साईकल ट्रैक बनाये जा चुके है, ताकि शहर की मुख्य सडको पर केवल ट्रैफिक कंजेशन कम हो सके, बल्कि सड़क दुर्घटना भी हो पाएं। लेकिन शहर में अभी भी कुछ स्थानों पर साइकिल ट्रैक होने की वजह से साइकिल चालकों को साइकिल मुख्य मार्ग पर ही चलाना पड़ता है, जिससे रात के समय बड़े वहां चालकों को भी कई बार दिक्कत का सामना करना पड़ता है   रात के अंधेरे में साइकिल दिखाई होने की स्तिथि में कई बार दुर्घटना के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसी स्तिथि उत्पन्न हो तो उसके लिए साईकल चालकों की सुविधा हेतु आज रिफ्लेक्टिव क्रॉस बेल्ट बांटे गए हैं। इसके अलावा इन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

 

अनूप गुप्ता ने सेक्टर 18 के रेजिडेंशियल एरिया में किया चुनाव प्रचार: माता जी और बहनों ने भी बेटे और भाई के लिए मांगे वोट

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Dec.16, 2021:- वार्ड नंबर 11 से भारतीय जनता पार्टी के युवा उम्मीदवार अनूप गुप्ता ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सुबह 7.30 बजे सेक्टर 18 बी के रेजिडेंशियल एरिया में डोर टू डोर कैंपेन से की। उन्होंने उनके चुनाव प्रचार टीम के सहयोगियों ने सबसे पहले सेक्टर 18 बी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मुरलीधर भगवान श्रीकृष्ण के दरबार में शीश निभाया और तत्पश्चात उन्होंने घरों की तरफ रुख किया। उन्होंने डोर बेल बजा मकान वासियों से सहयोग और समर्थन की उम्मीद जताते हुए अपने पक्ष मे वोट करने की अपील की। इसके अलावा भी उन्होंने सेक्टर 18 सी में चुनाव प्रकार के अलावा नुक्कड़ मीटिंगों में भी हिस्सा लिया और भाजपा की विकासशाली नीतियों पर प्रकाश डाला।

   इसी प्रकार उनकी माता जी नीलम गुप्ता और बहनों कंचन और आँचल ने भी अपने बेटे और भाई के लिए घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया और उनके हक में मतदान करने की मांग की। 

अनूप गुप्ता ने वार्ड निवासियों से कहा कि वो वार्डवासियों चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे। वार्ड की किसी भी समस्या को वो तत्परता से हल करवाएंगे। विकास कार्यों की वार्ड में कोई कमी नही रहने दी जाएगी।

 

बंटी ने बजाई घंटी: वार्ड निवासियों से अपने समर्थन में मतदान की अपील की

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Dec.16, 2021:- वार्ड नम्वर 24 से कांग्रेस पार्टी के युवा औऱ समाजसेवी उम्मीदवार ने वीरवार को अपने वार्ड के अधीन आते एरिया जोर शोर से चुनाव प्रचार किया।

वार्ड के लोगों ने कहा कि इस बार वार्ड के  रहने वाले प्रत्याशी को ही अपना वोट देकर विजयी बनाएंगे। वहीं  जसबीर सिंह बंटी भी वार्ड के लोगों को चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का  विश्वास दिलाया। जसबीर बंटी ने कहा कि वह उनके बेटे की भांति काम करेंगे। जसबीर सिंह बंटी ने बुधवार शाम यहां आदर्श कॉलोनी में तो आज वीरवार सुबह पहले सैक्टर 36 दोपहर बाद सेक्टर 42 में जाकर नुक्कड़ सभाएं कर अपने  लिए लोगों से अपने हक में सहयोग और समर्थन स्वरूप आशीर्वाद मांगा। 

इस दौरान उनके साथ वार्ड के समर्थकों के साथ गुरबचन सिंह बिल्ला, बहादर सिंह, अनूप कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।