Wednesday, 20 January 2021

गर्ल चाइल्ड डे: भारत विकास परिषद ईस्ट की शाखा 01-02 ने गरीब परिवार की 18 बच्चियों को बांटे गर्म कपड़े

Tricitynews Reporter

Chandigarh Jan. 20, 2021:- एक स्वस्थ,समर्थ और संस्कारित भारत के निर्माण में निरंतर प्रयासरत भारत विकास परिषद द्वारा 17 जनवरी से 24 जनवरी तक चंडीगढ़ शहर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज भारत विकास परिषद की ईस्ट 01 की प्रेजिडेंट सुमिता कोहली और जोन 02 की प्रेजिडेंट सुमन गोयल द्वारा सेक्टर 21 में गरीब परिवारों की बच्चियों को गर्म कपड़े बांटे गए। वहीं इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित चंडीगढ़ की पूर्व मेयर और एरिया काउंसिलर आशा जसवाल ने अपने कर कमलों से भी बच्चियों को गर्म वस्त्र भेंट किये।

इस अवसर पर भारत विकास  परिषद् के मनमोहन जॉली, प्रवेश गुप्ता, नवनीत गौर, मनमोहन कालिया, पी डाबला, नीलम गुप्ता, दिव्या सिंगला और शशि बाला भी उपस्थित थी

सुमिता कोहली ने बताया कि 24 जनवरी को *गर्ल चाइल्ड डे* के उपलक्ष में इस वर्ष हम लोग ( महिला एवं बाल विकास प्रकल्प) की ओर से इसे *नैशनल गर्ल चाइल्ड वीक* के रूप में मनाया जा रहा है। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अधिकारियों की मीटिंग में यह सर्वसम्मति से तय हुआ है कि पूरे भारत में भारत विकास परिषद के सदस्य हर शाखा में इस सप्ताह प्रत्येक दिन बच्चियों के लिए कोई ना कोई प्रोजेक्ट करेंगे और 24 जनवरी को हम लोग महिला एवं बाल विकास प्रकल्प का एक राष्ट्रीय आभासीय आयोजन *बेटी है तो सृष्टि है* के रूप में मनाएंगे।इसी क्रम में भाविप की चंडीगढ़ की ईस्ट 01 और 02 द्वारा सेक्टर 21 में गरीब परिवारों की 04 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की करीब18 बच्चियों को गर्म वस्त्र बांटे गए है।शाखाओं द्वारा  17 जनवरी को स्लम एरिया की बच्चियों का "एनीमिया मुक्त भारत" के तहत निशुल्क होमोग्लोबिन टैस्ट करवाया गया है और उन बच्चियों को फोलिक एसिड की दवाइयां भी दी गई वहीँ 18 जनवरी को बच्चियों को लोहे की कढ़ाई में गुड़ चना और स्टेशनरी का सामान दिया गया।

उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद चंडीगढ़ प्रान्त की सभी शाखाएं गर्ल चाइल्ड वीक के इन सभी कार्यक्रमों को बहुत जोर शोर से, पूरे उत्साह के साथ करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

 

 

Digital Refresh Networks Bags the Digital Mandate for Adani Wilmar

Tricitynews Reporter

Mumbai, Jan. 20, 2021:- Digital Refresh Networks (DRN) an integrated creative and digital marketing solutions company bags the digital mandate for one of the leading consumer essential brands, Adani Group for Kings Oils, Alife, and ‘Fortune Suposhan’ — a CSR initiative undertaken by 'Adani Wilmar Group'. The account was won following a multi-agency pitch and will be handled out of the agency’s Mumbai office. With this mandate, Adani Wilmar hopes to leverage its business digitally to drive their core objective, which is establishing and familiarising the brands locally.

On the association, Sanjay Adesara, Head Media and Digital, Adani Wilmar said that we are glad to be associated with Digital Refresh Networks. The agency has been in the forefront of the digital marketing industry with great experience across the multiple domains of digital communication and marketing solutions. We are sure that our association with them will further enable us towards achieving great success for the brands.

Barin Mukherjee, Co-Founder & CEO, Digital Refresh Networks said that we are honoured to come on board as the digital agency for Adani Wilmar. Our expertise in conversing in multiple languages across the length and breadth of the country will further enable the brand to not just establish local relevance but also grow the business locally. The motto is keep learning each day and implement the learnings back into the system to better efficacy over time.

 

14th International Festival of Cellphone Cinema Launched

Tricitynews Reporter

Chandigarh Jan. 20, 2021:- Today we are breaking our own record of launching the 14th edition of International Festival of Cellphone Cinema 2021. IFCPC now is the oldest festival in the World for mobile films. Around 14 years back we shot the first full length film with mobile in association with Karl Bardosh of New York University. Half of the film was shot in New York and half in Noida. People were amazed to see the magic of mobile phone,” initiated Dr. Sandeep Marwah of Marwah Studios & President of the 14th IFCPC Festival.

Prof. Karl Bardosh Master Professor in Cinema at Tisch School of Arts New York University, USA, said that large cinema equipment including track trolley, crane, stands, lights etc. overshadowed the tiny little camera at different locations in Noida and New York forced people to watch the shooting in the most mysterious conditions. He added that not many people could appreciate the new way of film making that time. Table has been turned now. Everyone wants to make a film with mobile.

Prof. Peter Terezakis of New York University, USA, said that he appreciate the 14 years partnership of Karl and Sandeep in promoting Mobile Cinema all over the World. They have been titled as Fathers of Cellphone Cinema. They are ones who have started mobile festivals at Cannes, Hungary after India and USA. It is now the subject in New York University. Mobile has created many new film makers and has been an instrument not only in learning cinema but films are shot on mobile, USA.

Minah Raine Jung Film Producer from USA, said that he has finished his full-length feature film on mobile. You get best results and can be expanded for large screen. It is best for OTT channel and short films and message-oriented films can do wonders on youtube and other social media.

Peter Ferris of Ferris Entertainment, London, United Kingdom, said that it is an age of Mobile films. During Pandemic the usage of Mobile was at its peak. The World has been informed and entertained by short films made by mobile and delivered on mobile. He is happy, he is teaching mobile cinema and creating some mobile films too. It is a great pleasure to be associated with fathers of mobile cinema karl an Sandeep in USA and India.

Amit Khanna renowned film maker from Mumbai, said that this is a wonderful way for young filmmakers to come forward and express themselves to the film fraternity. There is a need as well as demand for short films, music videos and ample platforms to showcase your talent.
Ashok Tyagi Secretary ICMEI, Pankuj Prashar film director, Rajeev Choudhary Film Producer and Yogesh Mishra Festival Director also spoke on the occasion.

 

 

SONY SAB TV: Timnasa Plans to Trap Baby Ghost ‘Pichku’ to Unleash Ultimate Havoc

Tricitynews Reporter

Chandigarh Jan. 20, 2021:- After Bhayrani Timnasa’s (Pavitra Punia) comeback in Sony SAB’s Baalveer Returns, havoc has redefined itself. The upcoming episodes of Baalveer Returns will witness Timnasa getting even fiercer than before. After poisoning Baalveer (Dev Joshi) with a spider and leaving him paralyzed, she has set her eyes on someone who can be the ultimate catalyst for destruction.

With her newly acquired powers, Timnasa creates a magical spider which secretly bites Baalveer, leaving him partly paralyzed. Unable to heal Baalveer, the fairies and Shaurya decide to get a baby ghost – Pichku out his box who easily heals Baalveer. Pichku a mischievous but an immensely powerful baby ghost has been residing in Veer Lok where he couldn’t be manipulated and misused by any evil.

While Pichku heals Baalveer, Timnasa, through a magical portal, witnesses the entire act and decides to get her hands on Pichku who can aid her to create the ultimate havoc on earth. On the other hand, as Vivaan (Vansh Sayani) goes back on earth from Veer Lok, Pichku secretly reaches Vivaan’s house on earth. Pichku reveals that he has not been able to go back to his planet and to return, he is required to do one good deed.

Vansh Sayani, essaying the role of Vivaan said that when he learnt about this baby ghost story, it was thrilled and he is sure everyone will love mischievous and cute Pichku. The upcoming episode will witness Timnasa’s deadly trap for Pichku and it will be upon both the Baalveers to ensure Pichku accomplishes his good task in order to reach his planet but it will not be that easy. With Timnasa’s return, the challenges ahead of Vivaan and Debu are dangerous and it will be exciting to watch how Vivaan helps Pichku. On the other hand, it has been exciting to have Pavitra di back on the sets and shooting with her again was a wonderful experience.

 

दशमेश पिता श्री गुरु गोबिद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाया गया

Tricitynews Reporter

Chandigarh Jan. 20, 2021:- दशमेश पिता श्री गुरु गोबिद सिंह का प्रकाश पर्व आज शहर भर में ही श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाया गया। शहर के गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में संगत सुबह से ही आने लग गयी थी । सुबह कड़कड़ाती ठंड के बावजूद संगत गुरुद्वारों में माथा टेकने पहुंचे। हालांकि दोपहर होते होते मौसम ने करवट ली और सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए।  इसके बाद ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कोरोना के मद्देनजर गुरुद्वारों में विशेष प्रबंध किए गए थे। शहर में श्रद्धालुओं की ओर से जगह-जगह लंगरों का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुबाणी का श्रवण किया और सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान विभिन्न रागी जत्थों ने कीर्तन दरबान सजाये और शब्द कीर्तन से गुरुबाणी का संगतों को निहाल किया। इसके अलावा सेक्टर 19 के गुरूद्वारे में गुरूपर्व के मौके पर फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया गया था, जिसमे लोगों के लिए शुगर टेस्ट और लिपिड टेस्ट किये जा रहे थे। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आने वाली संगत ने अपना चैक अप व टेस्ट करवाए।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 19 के प्रेजिडेंट तेजिंदरपाल सिंह ने कहा कि दसवीं पातशाही श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी का प्रकाश पर्व आज बड़ी ही श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाया गया है।  रागी जत्थों ने कीर्तन दरबान सजा संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब में गुरूपर्व के मौके पर फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया गया था।

26 जनवरी के मद्देनजर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान: डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड का भी लिया जा रहा है सहयोग: लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील

Tricitynews Reporter

Chandigarh Jan. 20, 2021:- गणतंत्र दिवस को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने शहर भर में सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता बंदोबस्त किये हैं। सुरक्षा में किसी तरह की कोई कोताही ना हो, इसको लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। इसको लेकर शहर के अंतर्गत अलग-अलग

थाना के एसएचओ ने अपने अपने एरिया में सर्च अभियान भी बढ़ा दिए हैं। पुलिस की ओर भीड़-भाड़ वाले सभी एरियों पर खास तौर पर चेकिंग की जा रही है। चंडीगढ़ की चाहे सेक्टर 22 की शास्त्री मार्केट हो, सेक्टर 19 की सदर मार्केट हो या पालिका मार्केट, सेक्टर 15 की पटेल मार्केट हो या फिर सेक्टर 41 की कृष्णा मार्केट समेत कई ऐसे ही भीड़ भाड़ वाले बाजार है यहाँ पर पुलिस द्वारा विशेष रूप से सख्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इन मार्किट के अलावा भी यहाँ पर काफी भीड़ जुड़ती है, उन  एरियों पर पुलिस के द्वारा खास सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस सर्च अभियान में डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड की भी टीमें लगातार सर्च कर रही है। पुलिस की टीमें सुबह शाम इन एरिया में सर्च अभियान चलाती है और साथ ही साथ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और मार्केट एसोसिएशन को भी जागरूक करती है कि अगर उनके आसपास किसी भी तरह की कोई भी लावारिस चीज या संदिग्ध व्यक्ति का आभास हो तो पुलिस को तुरन्त सूचित करें।

इसी कड़ी में आज सेक्टर 19 पुलिस स्टेशन एस एच ओ इंस्पेक्टर मलकीत सिंह द्वारा थाना पुलिस के साथ मिल कर सेक्टर 19 की सदर बाजार, पालिका बाजार और मुख्य मार्किट में सर्च अभियान चलाया गया। जिसके तहत पुलिस ने मार्किट में पड़े लावारिस पड़े सामान और वाहनों की विशेष रूप से चेकिंग की। इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने इस दौरान मार्किट दुकानदारों को न केवल सतर्क रहने की हिदायत दी, बल्कि अपने आस पास किसी भी तरह की लावारिस वास्तु के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील की। 

इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि डी एस पी -ईस्ट गुरमुख सिंह के आदेशानुसार और उनके नेतृत्व में यह सर्च अभियान विशेष तौर पर 26 जनवरी के मद्देनजर चलाया जा रहा है। इसे भविष्य में अमल में लाया जाता रहेगा।उन्होंने बताया की सर्च अभियान में डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है।