Friday, 30 July 2021

By Tricity News Reporter

Chandigarh July 30, 2021:-चंडीगढ़ की समाजसेवी संस्थाओं लास्ट बेंचर और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने आपसी सहयोग से शहर में टीकाकरण शिविर अभियान चलाया है। सेक्टर 21 की मार्किट में प्रिंस भडूला की मदद से मोबाइल वैन के माध्यम से लगाया गया यह टीकाकरण शिविर अभियान चंडीगढ़ की पूर्व मेयर और पार्षद आशा जसवाल के मार्गदर्शन में लगाया गया था। इस शिविर की विशेषता यह रही कि संस्थाओं की तरफ से टीकाकरण करवाने वाले उन सभी लोगों को टीका लगवाने के मैसेज दिखाने पर विभिन्न प्रकार के गिफ्ट्स से सम्मानित किया गया, जिन्होंने आज टीकाकरण करवाया था। 

  पूर्व मेयर और पार्षद आशा जसवाल ने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किए जाने वाले प्रयास करने के लिए लास्ट बेंचर और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट रविन्द्र सिंह बिल्ला और सुमिता कोहली उनकी टीम के सदस्यो शशि बाला, रैना, निशा राणा इत्यादि की सराहना की। आशा जसवाल ने कहा कि भाजपानीत केंद्र सरकार ने तो देश  भर में स्वास्थ्यअधिकारी नियुक्त किये है और उन्हे प्रशिक्षित भी किया है। ताकि लोगों को तीसरी लहर सै बचाया सके। केवल टीकाकरण ही कोरोना से बचाब है। इसलिए लोगों से प्रार्थना है कि वो बढ़चढ़ कर टीकाकरण के लिए सबको प्रेरित करें।उन्होंने कहा कि उन्होंने भी दिल्ली जा कर एक दिन परिषण लिया है।

इस अवसर पर रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि कोरोना संकटकाल का दौर अभी पूरी तरह से टला नही है। तीसरी लहर के आने की भी सम्भावना जताई जा रही है।  केंद्र सरकार ने भी देश की जनता के बेहतर और सकुशल स्वास्थ्य की कामना के लिए देशभर में फ्री टीकाकरण अभियान चला रखा है। लोगों को भी सरकार के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए टीकाकरण लाजिमी करवाना चाहिए।

वहीं लास्ट बेंचर की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली ने कहा कि शहर में अभी भी काफी लोगों ने डर या वहम की वजह से टीका नही  लगवाया है।उनके मन से यही वहम और डर को दूर कर उन्हें टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वो अपने स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए टीका अवश्य लगवायें।

 

Thursday, 15 July 2021

हरभजन सिंह भट्टी और तरनदीप सिंह ग्रेवाल ने पीजीआई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और महासचिव पद पर जीत हासिल की

By Tricitynews

Chandigarh July 15, 2021:- पीजीआई कर्मचारी संघ (नान फैकल्टीके लिए हुए वर्चुअल चुनाव के परिणाम की घोषणा कर दी गईं है। पी जी के कर्मचारी मतदाताओं ने यहां वर्चुअल माध्यम से हुए चुनाव में भाग लिया, तो वहीं इस चुनाव प्रक्रिया में कुल 456 मतदाताओं ने मत डाले। चुनाव में हरभजन सिंह भट्टी और तरनदीप सिंह ग्रेवाल ने पीजीआई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और महासचिव पद पर जीत हासिल की 

कुल वोटों से 427 वोट निम्नलिखित विशेष के लिए डाले गए हैं।उम्मीदवारों को पदों के लिए नामांकित किया गया। 

चुनाव समिति द्वारा 29 मतों को शून्य पाया गया और प्रतियोगियों को 427 मतों की संख्या घोषित की गई।

चुनाव समिति ने परिणाम की घोषणा की। 

1. अध्यक्ष- हरभजन सिंह भट्टी -416 वोट

2. महासचिव- तरनदीप सिंह ग्रेवाल -421 वोट

3.आयोजन सचिव- सावन-422 वोट

4. प्रचार सचिव- सुभाष-401 वोट

चुनाव समिति ने वर्ष 2021-2023 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए पीजीआई कर्मचारी संघ (गैर-संकाय) के लिए चुने गए नए पैनल को बधाई दी।