Tuesday, 26 March 2019

सीटीयू यूनियन चुनाव में भरी मतदान : शेर व इंजन पार्टी आमने -सामने : चुनाव परिणाम कल


By Tricitynews
Chandigarh 26th Mar, 2019:- सीटीयू यूनियन के चुनाव के लिए आज प्रात: 5 बजे से  इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 स्थित डिपो नंबर एक की वर्कशॉप की कैंटीन में मतदान प्रारम्भ हो गया। लगभग 1800 मतदाताओं में से सांय 5.30 बजे तक 1612 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। मतदान रात 8:30 बजे तक चलेगा। सी टी यू चुनावों में हर बार लगभग 90-95% मतदान होता है। 
चुनाव अधिकारी कृष्ण लाल मालिक सीनियर असिस्टेंट हरनेक सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सीटीयू वर्कर्स यूनियन इंजन चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रही है उसकी ओर से प्रधान पद के लिए सतिंदर सिंह, उपप्रधान पद के लिए जोगिन्दर सिंह, महासचिव पद के लिए बलजीत सिंह खजांची पद के लिए ओम प्रकाश चुनाव मैदान में है जबकि चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन, जिसको शेर चुनाव चिन्ह दिया गया है, की ओर से उक्त चारों पदों हेतु क्रमश: हरजिंदर सिंह, संजय कुमार, सोहन सिंह हरदीप सिंह चुनाव लड़ रहें हैं। मतगणना 27 मार्च को प्रात: दस बजे शुरू होगी दोपहर 12 बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। 
यहां ये उल्लेखनीय है कि शेर पार्टी पिछले दो बार से लगातार जीत हासिल कर रही है इंजन पार्टी इस बार उसे कड़ी टक्कर से रही है।

पानीपत निवासी ने पूर्व निगम पार्षद व् पुलिस पर गुंडागर्दी व धक्केशाही के लगाए आरोप


By Tricitynews
Chandigarh 26th Mar, 2019:- पानीपत निवासी एन जी नव दृष्टि वेलफेयर सोसायटी के प्रेसिडेंट गगन तनेजा ने पानीपत नगर कौंसिल के पूर्व पार्षद पर धक्केशाही गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के आरोप लगाए है। उन्होंने इसके अलावा पानीपत पुलिस पर भी उन्हें डरा धमका कर आरोपियों के साथ राजीनामा करने के आरोप लगाए।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में गगन तनेजा ने बताया कि 21 मार्च को होली वाले दिन वो असंध रोड पर अपने पारिवारिक सदस्यों सहित निर्माणाधीन प्लाट पर बैठे थे की तभी वहां से गुजर रही एक गाड़ी की उनकी गाड़ी से टक्कर हुई। जब उस गाड़ी के ड्राइवर को उन्होंने ऐतराज जताया और कहा कि उन्हें देख कर गाड़ी चलानी चाहिए। तो ड्राइवर गाड़ी में बैठे लोग उल्टा उनसे बहस करने लगे और अनाप शनाप बोलने लगे। जब उन्होंने उनके ऐसा गलत बोलने पर ऐतराज जताया। तो वो सब लड़ने पर आमादा हो गए। बड़ी मुश्किल से मामला शांत हुआ। पर वो अंदर ही अंदर शायद खुन्नस लेकर वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद वो जब अपने प्लाट से निकल कर घर की तरफ जा रहे थे तो 3 गाड़ियों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और बीच बाजार में उनकी गाड़ी रोक उन पर हमला किया। लाठियों और रॉड से लैस उन लोगों ने उनकी गाड़ी को बुरी तरह की तोड़ फोड़ की। इस हमले में पूर्व नगर निगम पार्षद प्रवेश नैन के सगे भाई विवेक शामिल थे। उन्होंने इसकी शिकायत तुरंत ही नजदीक पुलिस चौकी में दी और पुलिस को साथ ले वारदात स्थल का मुयायना करवाया। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार परकंप्लेंट दर्ज कर ली।  उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि उनकी शिकायत के आधार पर जल्द कार्यवाही होगी और आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। परन्तु कल 22 मार्च को जांच अधिकारी एस आई रणवीर सिंह काउन्हें फ़ोन आता है और उन पर दबाब बनायाजाता कि  आप राजीनामा कर लो। मामला दर्ज करवाने का कोई फायदा नही, बल्कि आप भी उल्टा फंस जाओगे। क्योंकि आप कुछ प्रूव नही कर पाओगे।
गगन तनेजा ने बताया कि जांच अधिकारी की बात सुनने पर उन्हें धक्का सा लगा। तब उन्होंने मन बनाया की वो शहर में गुंडागर्दीऔर धक्काशाही नही चलने देंगे।
गगन तनेजा ने कहा कि उन्होंने अपने साथ हो रहे धक्के की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री और पुलिस के आलाधिकारी को भी दे दी है और मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।