Monday, 22 November 2021

सोनिया गुरचरण ने वार्ड नं. 19 से मांगा टिकट: सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बंसल, चावला, से की मुलाकात

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Nov.22, 2021:- रामदरबार वार्ड नं.-19, से कांग्रेस से टिकट की इच्छुक उम्मीदवार श्रीमति सोनिया गुरचरण सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं और रामदरबार के सभी धर्म और समाज के लोगों ने पवन कुमार बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कैशियर, अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला से मुलाकात की और लोगो ने सोनिया गुरचरण सिंह के लिए वार्ड .. 19 से  टिकट की मांग रखी।  इस मौके पर लोगो का जुनून देखने लायक था।

लोगों ने पवन बंसल और सुभाष चावला को सोनिया गुरचरण सिंह की वार्ड में समाज के सभी वर्ग में साख और उनकी जान पहचान का भी हवाला देते हुए उन्हें टिकट दिए जाने की अपील की। उनका कहना था कि सोनिया पिछले काफी समय से वार्ड में सक्रिय है और वार्ड की समस्याओं को उठाती रही है। हलोमाजरा चौक पर लगते रहे किसान आंदोलन में भी सोनिया ने सक्रियता दिखाते हुए भाजपानीत केंद्र सरकार के खिलाफ जनांदोलन में सहयोग दिया।

इस मौके पर दोनों नेताओं ने आश्वासन भी दिया कि जब कमेटी बैठेगी उसमे सोनिया गुरचरण सिंह के नाम पर चर्चा जरूर करेंगे।  जो कमेटी के सदस्य निर्धारित करेंगे , उसको माना जाएगा। 

इस मौके पर वरिष्ट कांग्रेसी नेता वी.एन. तिवारी, जीरकपुर से पार्षद रेणु नेहरू, पवन नेहरू, बिरेन्द्र रॉय, पास्टर दीपक, गुरदयाल, डॉ. मंजीत सिंह, डेनियल, विनोद, अभिषेक ज्वैलर, सुनील बारोलिया ,खान साहब, प्रीतम, प्रकाश सिंह, रिया, कुसुम, अंजलि, बेबी, कांता, बबली, सुमन, शिवानीवरिंदर कुमारनरेश मसीह, रोहित, काका कल्याण, साहिल के अलावा काफी संख्या में लोगो ने उपस्थिति दर्ज कराई।

 

Saturday, 20 November 2021

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022- मजदूर किसानों के हितों और अधिकारों के लिए "क्रांतिकारी मजदूर किसान पार्टी पंजाब" की घोषणा

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Nov.20, 2021:- पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए एक नई राजनैतिक पार्टी का आगाज़ हो रहा है। जिसकी घोषणा चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये पार्टी के पदाधिकारियों ने की। नव गठित पार्टी "क्रांतिकारी मजदूर किसान पार्टी पंजाब" की घोषणा पार्टी के फाउंडर चेयरमैन कम प्रेसिडेंट लश्कर सिंह ने की।

लश्कर सिंह ने अपनी नई पार्टी के एजेंडे और नीतियों पर चर्चा करने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुक्रवार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा को किसानों उनके संगठनों ने जीत करार दिया। उनका कहना है कि देर से ही सही यह स्वागत योग्य कदम है। फिलहाल संसदीय प्रक्रिया पूरी कर पीएम के एलान को प्रभावी होने की प्रतीक्षा रहेगी।उन्होंने कहा कि 11 माह पहले यही कार्य होना चाहिए था। यदि ऐसा हुआ होता तो सैकड़ों की तादाद में किसान शहीद हुए होते।

उन्होंने नई पार्टी की घोषणा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रजातांत्रिक, सोशल और सेकुलरिज्म मूल्यों के आधार पर भारतीय संविधान का सम्मान करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस नई पार्टी को गठित किया गया है। उनकी पार्टी देश की नींव, देश की बागडोर चलाने वाले किसानों और मजदूरों के हितों और अधिकारों की रक्षा हेतु बनाई गई है। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी मजदूर किसान पार्टी मूकदर्शक की तरह नहीं बैठेंगे। बल्कि जितने भी प्रॉब्लम का मजदूर और किसान सामना कर रहे हैं, उन सभी का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।  पंजाब में जितने भी गैंगस्टर, भू माफिया, रेत माफिया काम कर रहे हैं उनके कारनामों का पर्दाफाश करना भी उनकी पार्टी की नैतिक जिम्मेदारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के मुख्य एजेंडों में सरकारी कामकाज की पारदर्शिता, जनता के चुने प्रतिनिधियों की जनता के प्रति जवाबदेही और सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारे जाने सहित सरकारी हस्पतालों में बुनियादी चिकत्सीय सुविधाओं को बेहतर बनाना इत्यादि शामिल है।

इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।