Saturday 19 November 2016

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में साडी सोच भी सभी 26 वार्डो पर उतारेगी उम्मीदवार:वार्ड नंबर 02 से सुनीता ठाकुर का नाम घोषित

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 19th November:-चंडीगढ़ नगर निगम के दिसम्बर महीने में होने वाले चुनावों के लिए नवनिर्मित पार्टी साडी सोचने भी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है।पार्टी ने इसके लिए पूरी तरह से तैयारी शुरू कर दी है और जल्दी ही पार्टी की ओर से सभी 26 वार्डो पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। यह जानकारी साडी सोच पार्टी के प्रधान अमरीक सिंह ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब  में एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। 
पंजाब में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली नवनिर्मित पार्टी साडी सोच ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करके एलान किया कि वह 18 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव में भी सभी 26 वार्डों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी  इसके साथ ही उन्होंने वार्ड नंबर 2 से अपनी उम्मीदवार सुनीता ठाकुर का एलान भी कर दिया।
साडी सोच पार्टी के प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ एक साफ सुथरा शहर और इसका नाम लेते ही एक सुंदर शहर का खाका हमारे सामने जाता है विश्व पटल पर चंडीगढ़ की अपनी अलग पहचान है ,पर असल में चंडीगढ़ को अन्य राजनैतिक पार्टियों ने बेहद गंदा कर दिया है। यह पार्टियां अपने अपने नाम चमकाने के लिए शहर की जनता को धोखे में रखती रही है। शहर के मौजूदा मेयर अरुण सूद को अपना नाम चमकाने लिए उद्घाटनों से ही फुरसत नही है। नगर निगम चुनावो की घोषणा होने से पहले उन्होंने अनगनित उद्घाटन किये, जिसका सीधा सीधा मतलब अपना ही नाम चमकाना था। इन उद्घाटनों में उन्होंने शहर की जनता के लाखो पैसे बर्बाद किये है।  उन्होंने कहा की उनकी पार्टी सत्ता में आते ही चंडीगढ़ का रूप बदल देगी और इसे सही मायनों में सुंदर शहर बना देंगे। हमारे सपनों का शहर चंडीगढ़ डिजिटल होगा, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, सरकारी कामों में पारदर्शिता और क्राइम फ्री शहर होगा। इसके लिए हम 26 वार्डों में उम्मीदवार खड़े करेंगे और जीत कर नगर निगम का नक्शा बदल देंगे। हमने वार्ड नंबर 2 से अपनी उम्मीदवार सुनीता ठाकुर को आज घोषित कर दिया है और जल्दी ही बाकी वार्ड पर भी अपने उम्मीदवार घोषित कर देंगे।
साडी सोच पार्टी के प्रधान अमरीक सिंह ने बताया की  एस वाई एल मुद्दे पर पंजाबके राजनितिक गलियारे मे पंजाब की जनता को  पंजाब के पानी को लेकर गुमराह करती अकाली बीजेपी सरकार और कांग्रेस पार्टी के ड्रामो को उजागर करने को है। मौजूदा सरकार ने पानी को लेकर जो मर्जी बयान दिया हो पर कोई ठोस कदम नही उठाए है। साथ ही विपक्षी पार्टीयो नेबेतुके बयानों से पंजाब की जनता को गुमराह किया हुआ है। राजनैतिक रोटियां सेकने के लिया कोई इस्तीफे दे रहा हैं तो कोई खून बहाने कीबात कर रहा हैं, पर पंजाब की जनता को पानी किस तरह मिले इसका सही तरीका नही निकल पा रहे हैं। साडी सोच पार्टी का मानना हैं की पानी हम सब का अधिकार हैं पंजाब की जरूरत को पूरा करता हुआ पानी अगर बचता है तो किसी भी  राज्य को देने मे  कोई बुराई नही है। पंजाब सरकार अपने गलत निर्णयो से पंजाब गलत दिशा मे ले जा रही रही है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या का निदान  और साथ साथ निगम चुनावो को लेकर साडी सोच पार्टी ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।



No comments: