Tuesday 14 March 2017

वुमेन पॉवर सोसाइटी ने गरीब बच्चों संग मनाई होली


By Tricitynews Reporter
Chandigarh 14th March:- वुमेन पॉवर सोसाईटी ने फेज-11 की अम्ब साहिब कॉलोनी की बस्ती में रहने वाले कचरा उठाने वाले बच्चों के संग होली का त्योहार मनाया। संस्था के सदस्यों ने छोटे बच्चों को होली के रंग और पिचकरियां भेंट की। इस मौके पर संस्था सदस्य चर्म रोग विशेषज्ञ गीता गर्ग ने बच्चों को केमिकल से बने रंगों से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी और रंगों को पशओं के ऊपर फेंकने की शिक्षा भी दी। इस मौके पर संस्था सदस्य विमल भारती, उषा गुप्ता और इलाका प्रधान गिरधारी लाल उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा ने दी।
                                           

No comments: