Tuesday 6 June 2017

नॉर्थ कंट्री माल में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 06th June:- दि नॉर्थ कंट्री माल,मोहाली ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों को 500 से अधिक पौधों का वितरण किया।दि नॉर्थ कंट्री माल की टीम ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से शहर के स्वयंसेवकों के साथ मिल कर 20 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में फैले अपने परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान में तीन बातों पर अधिक जोर दिया गया- रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल, अर्थात पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वस्तुओं का कम से कम प्रयोग करो, दोबारा इस्तेमाल करो और पुरानी चीजों को पुन: प्रयोग में लाने लायक बनाओ।
इस अवसर को और भी दिलचस्प बनाने के लिए बच्चों की एक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। बच्चों ने पर्यावरण पर अपने विचार और सपने व्यक्त करते हुए तरह-तरह के नारे, कार्ड, बैनर और चित्र आदि बना कर प्रस्तुत किये।
नॉर्थ कंट्री माल मोहाली, पंजाब के सबसे बड़े माल्स में से एक है जो राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर करीब 22 एकड़ क्षेत्रफल मेंफैला हुआ है। इसे संचालित करने वाली नयी कंपनी वर्चुअस रिटेल साउथ एशिया (वीआरएसए) भारत का एकमात्र सांस्थानिक व्यवस्था वाला रिटेल प्लेटफार्म है जो देश भर में अनेक बड़े लाइफस्टाइल केंद्रों का संचालन कर रहा है। इसकेअन्य बड़े कें द्र वीआर सूरत, वीआर बेंगलुरु और वीआर चेन्नई हैं।


No comments: