Monday 31 July 2017

श्री अमरनाथ यात्रा से वापस लौटे सदस्यों का शिव पार्वती सेवा दल ने किया भरपूर स्वागत

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 31st July:- शिव पार्वती सेवा दल (चंडीगढ़) की ओर श्री बाबा अमरनाथ जी यात्रा के उपलक्ष्य में दोमेल, बालटाल, जम्मू-कश्मीर लगाए शिविर भंडारे का आयोजन किया गया। यह शिविर में संस्था द्वारा यात्रियों की सेवा रहने की व्यवस्था के साथ उनके भोजन स्वास्थ्य लाभ के लिए 2 एंबूलैंस सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। श्री अमरनाथ यात्रा से वापस लौटे 15 ट्रकों 2 एबंलैंस संस्था के अन्य सदस्यों के कुशलपुर्वक पहुंचने पर नगरवासियों ने संस्था के सदस्यों द्वारा प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-10, चंडीगढ़ में अध्यक्ष राजिंद्र सिंह सांवत का भरपूर स्वागत किया। 
इस दौरान संस्था अध्यक्ष राजिंदर सिंह सांवत ने बताया कि इस बार संस्था द्वारा 11वां शिविर भंडारा, दोमेल, बालटाल जम्मू-कश्मीर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है। इस यात्रा के दौरान संस्था द्वारा यात्रियों के स्वास्थ्य लाभ हेतु दो एंबूलैंसों को उपलब्ध करवाया गया था। जिससे इस दुर्गम अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत बेसकैंप श्रीनगर अस्पताल तक पहुंचाया जाता रहा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए संस्था द्वारा पूर्ण प्रबंध, जिनमें यात्रियों के रहने, सोने, खाने आराम का पूरा ध्यान संस्था के सदस्यों द्वारा हर वक्त रखा गया।
उन्होंने बताया कि संस्था में सभी धर्मों के यात्रियों का एकमान स्वागत सुविधा उपलिब्ध करवाई गई। संस्था द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दौरान तैनात बालटाल क्षेत्र में सभी सैनिकों, अर्द्धसैनिकबलों पुलिस बलों को कडाके की ठंड के दौरान रात के समय 12 से सुबह दो बजे तक चाय बिस्कुट पहुंचाया जाता था।  वह व संस्था तहदिल से सुरक्षा में लगे सभी कर्मियों को कोटि कोटि नमन करती है।  जिनकी सुरक्षा में यात्रियों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध करवाया जाता है।
उन्होंने बताया कि संस्था को चंडीगढ़ के यात्रियों सहित देशभर से आए भक्तों का भरपूर सहयोग मान प्राप्त हुआ। संस्था इस शिविर में शांतिपूर्ण आयोजन के लिए भोले जी भक्तों का धन्यवाद करती है। 




No comments: