Tuesday 22 May 2018

मूक-बधिर और दिव्यांग बच्चों के लिए सर्कस के स्पेशल शो का आयोजन: जोकर और कलाकारों की प्रस्तुतियों पर बच्चों ने उठाया लुत्फ


By Trcitynews
Chandigarh 22nd May:- समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को देखते हुए एशियाड जैमिनी सर्कस प्रबंधन की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए आज एक स्पेशल शो का आयोजन किया गया। शो दिव्यांग बच्चों के लिए सुबह साढ़े 9से साढ़े 11 बजे तक आयोजित किया गया। शो के दौरान बच्चों ने सर्कस के कलाकारों की हरेक प्रस्तुति का खूब लुत्फ उठाया। जोकर की एंट्री और अपनी अदाकारी से दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने की पेशकश पर तो बच्चों का हाल देखते ही बनता था। जोकरों की प्रस्तुति पर तो बच्चे ठहाके मार मार कर हंसते दिखाई दिए। शो के दौरान बच्चों ने सर्कस के कलाकारों से भी मुलाकात की। प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गयी थी।
सर्कस के मैनेजर अलंकेश्वर भास्कर और सुनील गोयल ने बताया कि दिव्यांग बच्चो के लिए आज एक स्पेशल शो का आयोजन किया गया था। जिसमे विभिन्न स्कूलों के बच्चे आये हुए थे। बच्चो द्वारा सर्कस को एन्जॉय करते देख अच्छा लगा।

No comments: