Saturday 30 June 2018

समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ यूनिट 01जुलाई को सादगी से मनाएगी अखिलेश यादव का 46वां जन्मदिन


By Tricitynews
Chandigarh 30th June:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 46वां जन्मदिन 01जुलाई को पंजाब एवं चण्डीगढ़ में सादगी से मनाया जाएगा। इस अवसर पर अनाथालय में फल एवं मिठाइयाँ वितरण,पौधारोपण और मन्दिर में प्रार्थना जैसे कार्यकर्मो का आयोजन होगा। चण्डीगढ़ के समाजवादी नेता राजेंद्रन चेटियार ने यह जानकारी दी है।
राजेंद्रन चेटियार ने बताया कि 01 जुलाई को अखिलेश यादव के जन्मदिन अवसर पर समाजवादी पार्टी चण्डीगढ़ प्रदेश के कार्यकर्त्ताओं द्वारा पौधारोपण किया जायेगा। अखिलेश यादव के स्वास्थ्य, दीर्घजीवन के साथ भविष्य की राजनैतिक सफलताओं के लिए कार्यकर्त्ता मन्दिर में प्रार्थना के बाद केक काट कर एवं मिठाई खिलाकर कर खुशियाँ मनाएंगें। अखिलेश यादव के जन्मदिन के आयोजन को लेकर नौजवानों में भारी उत्साह है। नौजवानों का मानना है कि अखिलेश यादव उनके प्रेरणा स्रोत हैं।
राजेंद्रन चेटियार ने आगे बताया कि चण्डीगढ़ में समाजवादी पार्टी चण्डीगढ़ प्रदेश के कार्यकर्ता केक काटकर जन्म दिन मनाएंगे। यहां केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी जाएगी। उसके बाद समाजवादी नेता डॉ. विक्रम यादव, त्रिलोकी कुमार अम्बेडकर, राधेश्याम यादव, प्रो. नछतर सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्त्ता अनाथालय जाकर बच्चों को फल एवं मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाएंगे।

No comments: