Thursday 28 June 2018

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा चंडीगढ़ ने जादूगर ओ पी शर्मा को किया सम्मानित


By Tricitynews
Chandigarh 28th June:- ब्राह्मण समाज का नाम देश विदेश में ऊंचा करने पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, चंडीगढ़ की ओर से विश्व के महान जादूगर ओ पी शर्मा  को सम्मानित किया गया।
सेक्टर 17 नीलम सिनेमा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान महासभा के संरक्षक डॉक्टर राजिंदर  शर्मा, संगठन मंत्री नरेन्द्र पांडेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील दत्त, विनय मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, डी पी दुबे, मनोज भारद्वाज और संजय रॉय सहित अन्य ने जादूगर ओ पी शर्मा को शाल ओढ़ा कर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
जादूगर ओ पी शर्मा ने ब्राह्मण सभा का उन्हें सम्मानित करने पर धन्यवाद किया।

No comments: