Sunday 7 October 2018

ग्रैंड लॉज ऑफ़ इंडिया ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा एशिया पैसेफिक मेसोनिक कन्फेडरशन कांफ्रेस का आयोजन किया


By Tricitynews
Chandigarh 07th October:- फ्री मसनोरी की विश्व में विश्व शांति में भूमिका को लेकर ग्रैंड लॉज ऑफ़ इंडिया ने शनिवार को सेक्टर 46  स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा एशिया पैसेफिक मेसोनिक कन्फेडरशन कांफ्रेस का आयोजन किया गया।  इस सम्मलेन में भाग लेने के लिए  20 देशों से 42 ग्रैंड लॉज के ग्रैंड मास्टर चंडीगढ़ पहुंचे । जंहा पर फ्री मासनोरी द्वारा सभी धर्मों के प्रतिनिधिओं को बुलाया गया ।वही इस सम्मेलन में विश्व शांति की प्रार्थना करने के लिया पांचो धर्मों हिन्दू,  मुस्लिम, इसाई, पारसी और सिख धर्म प्रचारक भी पहुंचे।
विश्व शांति प्रार्थना का शुभ आरंभ ग्रैंड लॉज ऑफ़ इंडिया के ग्रैंड मास्टर एच एस रनोटा सभी विदेशी और स्थानीय सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्व शांति के लिया प्रार्थना  की। इसके बाद श्रीमद भागवत गीता के श्लोक के साथ शांति के लिए प्राथना की गयी। इसके बाद मुस्लिम समुदाय की और से आये मुलाना ने भी कुरान सरीफ की आयत पद कर विश्व शांति की कामना की, इसके बाद ईसाई धरम से आये फादर ने भी बाइबल  पढ़ी। जिसके बाद पारसी समाज ने भी अपनी प्रार्थना की। फिर सिख धरम से पाठियों ने शब्द गाकर विश्व में शांति की कामना की ।
इन सभी के बाद  ग्रैंड लॉज ऑफ़ इंडिया के ग्रैंड मास्टर ऑफ़ इंडिया  एचएस रनोटा ने फ्री मसनोरी की  विश्व शांति की प्रार्थना की। जिस में ग्रेंड लॉज आफ इंडिया के ग्रेंड मास्टर एच एच एस रनोटा बताया कीहमारी संस्था दुनिया में शांति के लिए भी काम करती है।
वही इस मौके पर ग्रैंड लॉज ऑफ़ इंडिया की और से  देश भर से 46 शौर्य विजेताओं को आमंत्रित किया गया  और  इस वीर सैनिकों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया ।


No comments: