Monday 8 October 2018

ग्रैंड लॉज ऑफ़ इंडिया ने विश्व शांति में भूमिका को लेकर दो दिवसीय क्रायक्रम का आयोजन किया


By Tricitynews
Chandigarh 08th October:- फ्री मसनोरी की विश्व में फ्री मसोनारी की विश्व शांति में भूमिका को लेकर ग्रैंड लॉज ऑफ़ इंडिया ने  दो दिवसीय क्रायक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को होटल ललित में एशिया पैसेफिक मेसोनिक कन्फेडरशन  कांफ्रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का  शुभ आरंभ ग्रैंड लॉज ऑफ़ इंडिया  के ग्रैंड मास्टर  एच एस रनोटा ने सभी विदेशी और स्थानीय सदस्यों का स्वागत करते हुए किया।
इस सम्मलेन में भाग लेने के लिए  20 देशों से 42 ग्रैंड लॉज के ग्रैंड मास्टर चंडीगढ़ पहुंचे।  जंहा पर फ्रीमासनोरी द्वारा देश भर किये जा रहे समाज सेवा के कार्यों को बताया गया।  वही क्रायक्रम में 2018-2019  के प्रोजेक्टों के बारे रूप रेखा तैयार की गयी ।
इसके बारे में ग्रैंड लॉज ऑफ़ इंडिया के ग्रैंड मास्टर एचएस रनोटा ने बताया की फ्री मसनोरी संस्था 300 साल पुरानी है।  हमारी संस्था पुरे विश्व में शांति की कामना करती।  हमारा आज का मुख्य उदेश्य इस्लामिक देशों में अपनी संस्था शुरू करने जा रहे हैं।  इससे मुस्लिम समुदाय के लोग भी हमसे जुड़ेंगे।  जिस से असामाजिक तत्वों द्वारा मुस्लिम भाईओं को गुमराह करना आसान नहीं  होगा। इस से विश्व में शांति फ़ैलाने में थोड़ा योगदान फ्री मसोनारी भी होगा। उन्होंने बताया की आज इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रूस , जापान, पुर्तगाल , इटली , चिल्ली , से संस्था के सदस्य आये हैं।
वही इस कार्यक्रम में  ग्रैंड मास्टर ऑफ़ ग्रैंड लॉज ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया कैथ मुर्राय,  ग्रैंड लॉज ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि च्रिस करावें, ग्रैंड मास्टर ऑफ़  ग्रैंड लॉज ऑफ़ रूस अंद्रेयबोगदानोव,  ग्रैंड चांसलर ऑफ़ ग्रैंड लॉज ऑफ़ रूस के पावेल सतोगानोव,  ग्रैंड लॉज ऑफ़ चिली मार्क विडाल , पास्ट ग्रैंड मास्टर ऑफ़ ग्रैंड लॉज ऑफ़ जापान और  पास्ट ग्रैंडमास्टर ऑफ़  ग्रैंड लॉज ऑफ़ जापान नोरिहिरो इनोमाटा ने भी अपने दशो में हो रहे समाज सेवा के कार्यों के बारे में जानकारी दी।


No comments: