Monday 25 March 2019

भाजपा के चौकीदार गोली मार चौकीदार: नवीन जयहिन्द


By Tricitynews
रोहतक 25th Mar, 2019:- भाजपा नेता कलराज मिश्र के कार्यकर्ताओं के को गोली मारने के बयान पर आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने रोहतक में मीडिया कहा कि भाजपा की सभ्यता हमेशा ही दंगे कराने की रही है चाहे वो जाति के नाम पर हो या धर्म के नाम पर हो | भाजपा के नेता अपने की कार्यकर्ताओं को गोली मारने की बात कर सकते है तो जनता भाजपा के राज में कितनी सुरक्षित होगी | भाजपा के चौकीदार गोली मार चौकीदार है | जिस तरह से हरियाणा का सत्यानाश भाजपा ने कर रखा है अगर दोबारा से हरियाणा में इनकी सत्ता आ गई तो इनकी गुंडा-गर्दी प्रदेश में  फ़ैल जाएगी |  हरियाणा से भाजपा को खुट्टा पाड़ने के लिए, हरियाणा को भाजपा की हिंसा की बलि चढने से बचाने के लिए  जनता को एकजुट हो कर एक साथ आना होगा |
वही प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से भाजपा समाज–देश को तोड़ने में लगी हुई है उसके लिए जरूरी है कि आज सभी दल एक साथ आये और देश व लोकतंत्र को बचाए |  जनता को भाजपा के झूठे जुमलो से बाहर निकलना बहुत जरूरी है | भाजपा ने पिछला चुनाव भी जुमलों से जीता था , चाहे वो अच्छे दिन की बात हो , 15 लाख , रोजगार , स्वामीनाथन रिपोर्ट लोगू करना , महिला सुरक्षा अपने किसी भी वादे को मोदी सरकार पूरा नही कर पाई थी | और अबकी बार जनता की भावनाओं के साथ खेल रही है | भाजपा सेना पर भी राजनीति करने व जनता को दोबारा से गुमराह कर रहे है | सेना–राष्ट्रवाद के नाम पर वोट बैंक लुटने में लगी हुई है | हमारे जवान शहीद हो रहे थे , सारा देश बॉर्डर पर जाने की तयारी में था , भाजपा वाले बूथ पर जा रहे थे , फ़ौज की वर्दी पहन कर गाने गा रहे थे | जनता को जगाने के लिए आम आदमी पार्टी सभी दलों व संगठनों का खुले दिन स्वागत करती है |


No comments: