Wednesday 10 April 2019

सी पी आई ( एम एल) रेड स्टार ने चंडीगढ़ से अपने उमीदवार की घोषणा की: चुनाव घोषणापत्र और पंजाब से एक उम्मीदवार की भी घोषणा


By Tricitynews
Chandigarh 10th April:-लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सी पी आई ( एम एल) रेड स्टार ने चंडीगढ़ और पंजाब में चुनाव लड़ने जा रही है।इसके लिए पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने इसमौके अपने घोषणा पत्र को भी रिलीज किया। सी पी आई ( एम एल) रेड स्टार की ओर से चंडीगढ़ के लिए यहाँ कामरेड लश्कर सिंह उमीदवार होंगे, वही पंजाब के जिला संगरूर से कामरेड जीत सिंह का नाम पार्टी उमीदवार केतौर पर अनाउंस किया है।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सी पी आई ( एम एल) रेड स्टार के सचिव कामरेड लश्कर सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव-2019 को देखते हुए चंडीगढ़ सहित पंजाब के संगरूरसे चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। इसी के मद्देनजर आज पार्टी के घोषणा पत्र और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। चंडीगढ़ से यहाँ कामरेड लश्कर सिंह, तो वहीँ पंजाब के जिला संगरूर से कामरेड जीत सिंहचुनाव लड़ेंगे।
लश्कर सिंह ने बताया कि अगर देश की सता से भाजपा को परास्त करना है तो निश्चित रूप से जन विकल्प के लिए सभी दलों को एकजुट होना होगा। मोदी और भगवा ताकतों द्वारा चुनावों के ऐन पूर्व चालाकी से आतंकवाद-विरोधी युद्धोन्माद और पाकिस्तान के प्रति नफरत का माहौल पैदा किया गया है। हालांकि बॉर्डर पर तनाव काम हों चूका है, लेकिन कॉरपोरेट मीडिया जगत अब भी युद्धोन्माद को हवा दे रहा है। हाल ही में हुए विधानसभाचुनावों से पता चलता है कि नव उदारवादी मोदी राज के खिलाफ जन असंतोष बढ़ रहा है।विद्यार्थियों और नौजवानों के आंदोलन, मर्दवादी उत्पीड़न और लैंगिक असमानता के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश, पर्यावरण औरआवास स्थलों कि रक्षा के लिए संघर्ष इत्यादि धीरे धीरे गति पकड़ रहे है।  उन्होंने आगे कहा कि देश में फ़ैल रही आराजकता के साथ साथ बेरोजगारी और भ्रष्टाचार उनके मुख्य एजेंडों में शामिल है। उन्होंने बताया कि देश मेंइस समय मोदी राज नहीं,बल्कि फ़ासीजिम है। आर एस एस की बागडोर में देश की सरकार चल रही है । आज देश का हर नागरिक जानता है, देश को बी जे पी नहीं आर एस एस ऑपरेट कर रही है। अगर मोदी सरकार कहती हैकि जी एस टी और नोटबंदी वाकई में ऐतिहासिक फैसले थे, तो मोदी सरकार क्यों नहीं इन मुद्दों पर वोट मांगती। क्यों वो हिन्दुवाद और कांग्रेस के 70 साल के शासन को लेकर ही हमेशा भाषण देते रहेंगे और कांग्रेस को कोसतेरहेंगे। मोदी और उनके मंत्री अपने भाषणों में हमेशा यही कहते है कि मोदी के राज में देश का भरपूर विकास हुआ है।अगर ऐसा है तो क्यों नहीं वो अपने किये विकास के दम पर वोट मांगते।
लश्कर सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा क्यों पाकिस्तान का मुद्दा उठाते है। ये भाजपा का चुनावी स्टंट है। उनके इस तरह के प्रोपेगंडा से माहौल बिगड़ रहा है। भाजपा जंग का माहौल पैदा कर राजनीति कर रहीहै।इस तरह से तैयार किये गए माहौल से पंजाब में स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही है,इसमे आम जनता क्यों मरें । 1984 में हजारों सिखों का कत्लेआम हुआ, 2002 में हजारों मुसलमान का क़त्ल कर दिया गया। इस तरह सेआम इंसान ही मर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 1984 और 2002 में हुए दंगे, दंगे नहीं थे बल्कि कत्ले आम था जोकि एक सोची समझी साजिश के तहत हुआ था। कांग्रेस और भाजपा क्यों नहीं इनकी जिम्मेवारी अपने सिरपर लेती।  उन्होंने बताया कि उनके चुनाव घोषणा पत्र में अफस्पा AFSPA और  यू ए पी ए जैसे अहम मुद्दे को भी बेहद गंभीरता से उठाया गया है,ये सच में निंदा और चिंता का विषय है। इसमें पुलिस कि दखलंदाज़ी बंद की जानी चाहिए।

No comments: